Skip to content
newsreader newsreader newsreader
newsreader newsreader newsreader
  • Home
  • Inspiration
  • Business
  • Finance
  • Technology
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Creative
  • Home
  • Inspiration
  • Business
  • Finance
  • Technology
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Creative
Close

Search

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अलीगढ़ में देश की शांति और समृद्धि की कामना
Latest

पीएम मोदी के जन्मदिन पर अलीगढ़ में देश की शांति और समृद्धि की कामना

By Newsreader.info Editors team
September 19, 2026 3 Min Read
Comments Off on पीएम मोदी के जन्मदिन पर अलीगढ़ में देश की शांति और समृद्धि की कामना

अलीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर अलीगढ़ के ग्राम मानपुर रसूलपुर स्थित  (IAKTF) के राष्ट्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना के साथ देश की शांति, एकता और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान रहा। संगठन के अनुसार, स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने लोगों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी। इसी अभियान के तहत अलीगढ़ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

दीप जलाने के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश में शांति, भाईचारे, एकता, समृद्धि और विकास की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अवसरों पर देश की प्रगति और सामाजिक एकता के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित, शांति, मानवता और देश की प्रगति के लिए सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के आगामी अवसर का भी उल्लेख किया गया। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। कार्यक्रम में उनके सार्वजनिक जीवन की इस यात्रा का जिक्र करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष विकास कुलश्रेष्ठ, चौधरी अक्षत तलान, ध्रुव तलान, विकास चौराली, शिवम उर्फ जिम्मी, मोहित, ऋषि पाल अत्री, निम्बू चाचा, पवन तलान, धर्मेंद्र देशवाल, रिकू ठाकुर, क्रिश्च, सचिन तालान, पंडित यश, आरिफ, अधिवक्ता प्रवीन खैर और बंटी अत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही भारत की शांति, एकता, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

From Newsfeed

 

Author

Newsreader.info Editors team

Follow Me
Other Articles
What Nonprofits Should Know About Affordable, Reliable Hosting
Previous

What Nonprofits Should Know About Affordable, Reliable Hosting

NewsReader.info Provide Latest Updates
Copyright 2026 — newsreader. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme