भारत में सामने आए covid-19 के 18522 नये मामले देश में coronavirus से अब तक 5. 6 लाख लोग प्रभावित
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमण के 18,522 नये मामले सामने आए हैं। केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन के इस आंकड़े के साथ भारत में अब तक 5,66,840 लोग
कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 418 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16,893 पहुंच गया है। देश में कोरोना से ठीक
होने की दर 59.07 प्रतिशत मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस से वर्तमान में 2,15,125 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है जबकि 3,34,821 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर जा चुके
हैं। एक मरीज ठीक होकर अपने देश वापस जा चुका है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि देश में कोराेना संक्रमण से ठीक होने की दर 59.07 प्रतिशत है। देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या में विदेशी
नागरिक भी शामिल हैं। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मौत संक्रमण अंडमान और निकोबार द्वीप 0 90 आंध्र प्रदेश 180 13891 अरुणाचल प्रदेश 1 187 असम 11 7752 बिहार 62 9640 चंडीगढ़ 6 435 छत्तीसगढ़ 13 2761
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 0 203 दिल्ली 2680 85161 गोवा 3 1198 गुजरात 1827 31938 हरियाणा 232 14210 हिमाचल प्रदेश 9 942 जम्मू और कश्मीर 95 7237 झारखंड 15 2426 कर्नाटक 226 14295 केरल
22 4189 लद्दाख 1 964 मध्य प्रदेश 564 13370 महाराष्ट्र 7610 169883 मणिपुर 0 1227 मेघालय 1 47 मिजोरम 0 148 नागालैंड 0 434 ओड़िशा 23 6859 पुद्दुचेरी 10 619 पंजाब 138 5418 राजस्थान 405 17660
सिक्किम 0 88 तमिलनाडु 1141 86224 तेलंगाना 253 15394 त्रिपुरा 1 1380 उत्तराखंड 39 2831 उत्तर प्रदेश 672 22828 पश्चिम बंगाल 653 17907