No trouble due to overloading now


No trouble due to overloading now

Play all audios:


पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन में 100 की जगह 160 एमवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से सिटी के एक बड़े हिस्से में ओवरलोडिंग की समस्या हल हो जाएगी। ओवरलोडिंग के कारण होने वाली लोकल कटौती से लाखों


लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।


पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन से आजाद नगर के अलावा दादा नगर व मेहरबान सिंह पुरवा इस ट्रांसमिशन सबस्टेशन जुड़े हैं। दादानगर व मेहरबान सिंह ट्रांसमिशन सबस्टेशन पनकी व दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया की 5


हजार से अधिक फैक्ट्रीज को पॉवर सप्लाई की जाती है। वहीं आजाद नगर ट्रांसमिशन स्टेशन से सर्वोदय नगर, काकादेव, गुमटी, जवाहर नगर, जरीबचौकी, विकास नगर, पनकी बी ब्लाक, शास्त्री नगर आदि सबस्टेशन


जुड़े हैैं। लेकिन कानपुर फर्टिलाइजर के 40 मेगावॉट का कनेक्शन लेने से पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन में ओवरलोडिंग की समस्या होने लगी। जिसके बाद पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन की कैपेसिटी बढ़ाने का डिसीजन


लिया गया। केस्को के जीएम एकेएस चौहान ने बताया कि 15-16 सितंबर तक पनकी ट्रांसमिशन स्टेशन में 160 एमवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा। जिसके बाद ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। पॉवर


रोस्टरिंग के अलावा पनकी ट्रांसमिशन से जुड़े सबस्टेशन में लोकल कटौती नहीं करनी पड़ेगी, लाखों लोगों का फायदा मिलेगा। केएफसीएल 40 मेगावॉट और लोड लेने के बाद भी ओवरलोडिंग की समस्या नहीं रहेगी।


गणेश उत्सव के दौरान शाम से रात 2 बजे तक पॉवर रोस्टरिंग का दावा पहले ही दिन गलत साबित हुआ। पहले सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती हुई। केस्को ऑफिसर आरडी पांडेय के मुताबिक शाम 6 बजे


बिजली कटौती हुई, लेकिन 15 मिनट बाद ही नॉर्मल हो गई। इधर रात 9 बजते ही एक बार फिर सिटी अन्धेरे में डूब गया। गणेश पांडालों में अन्धेरा छा जाने से श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी रही। केस्को


कन्ट्रोल रूम के मुताबिक रात 11 बजे तक बिजली कटौती हुई है।


संडे को पॉवर रोस्टरिंग न होने का फायदा ये हुआ कि बीते 24 घंटे में एक भी ट्रांसफॉर्मर डैमेज होने की केस्को में रिपोर्ट नहीं आई। इसी तरह ब्रेकडाउन व फाल्ट भी कम हुए। लेकिन इससे पहले सिटी में 4


-4 दफे पॉवर रोस्टरिंग होने से फाल्ट व ब्रेकडाउन की संख्या भी तेजी से बढ़ गई थी। इसका अन्दाजा इससे ही लगाया जा सकता है। 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच 31 ट्रांसफॉर्मर जल गए थे। 5 सितंबर को 7


ट्रांसफॉर्मर डैमेज हुए। वहीं मंडे को तीन बार रोस्टरिंग होने पर फिर फाल्ट्स की लाइन लग गई। मसवानपुर की स्विच ट्राली खराब होने से 4 घंटे लाइट गुल रही.  केबल फाल्ट आदि की चुन्नीगंज व बारादेवी


में लगातार 5 घंटे तक लाइट गायब रही। गुमटी व लकड़मंडी में शाम को अंधेरा छाया रहा।