तो इसलिए गाडि़यों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

By: Prabha Punj Mishra | Updated Date: Fri, 23 Dec 2016 16:45:20 (IST) कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना गया है। ज्यादातर लोग अपने घरों पर कुत्ता ही पालते हैं। वैसे आप को ये जानकार हैरानी
होगी कि पहली बार एक कुत्ता ही अंतरिक्ष में गया था। हम आप को आज कुत्तों के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिनसे अभीतक आप अनजान थे। अगर आप पशु प्रेमी हैं तो कुत्तों के बारे में ये
बाते आप को चौंका देंगी। वैसे आप को ये भी नहीं पता होगा कि कुत्ते गाडि़यों के पीछे क्यों भागते हैं। दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की कोई जरूरत नही है हम आप को आज बहुत कुछ बताने वाले हैं। देश
में पहली बार स्वदेशी तकनीक से कुत्ते का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण यह भी पढ़ें
1- 30 हजार साल पहले मनुष्यों ने कुत्तों को पालतू जानवरों के रूप में अपने साथ रखना शुरू किया। किसी समय कुत्तों और भेड़ियों के पूर्वज एक ही थे। इसी कारण से आज भी दोनों प्रजातियों का डीएनए 99.9
प्रतशित मिलता है। कुत्तों के खून 13 प्रकार के होते है जबकि मनुष्यों के खून सिर्फ चार प्रकार का होता हैं। अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे पहला जानवर एक कुतिया थी जिसका नाम लैका था। लैका को 3
नवंबर 1957 को रूस द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था पर अंतरिक्ष यान में अत्याधिक गर्मी की वजह से उसकी मौत हो गई।2- एक औसत कुत्ता 2 साल के बच्चे जितना बुद्धिमान होता है। उसे 150 शब्द समझने
सिखाए जा सकते हैं। इंसान के अलावा कुत्ता ही ऐसा जीव है जो आँखे देखकर इंसान के हाव-भाव पहचान लेता है। एक बार अपने पालतू कुत्ते को आँखो से डराकर जरूर देखें। उसके एक्सप्रेशन नोट करे आपको खुद
पता चल जाएगा। कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत जबरदस्त होती है। इंसान से लगभग 1,000 गुना ज्यादा। अगर उसे एक चीज सूंघने को दी जाए तो वह दोबारा उसकी गंध आसानी से पहचान लेता है। ये बीमारी तक भी
सूँघ सकते है। यही कारण है कि कुत्तो का उपयोग विस्फोटक और नशीले पदार्थ पकड़ने के लिए किया जाता हैं।3- अगर आपका कुत्ता घर से बाहर निकल गया है तो इसका पीछा मत कीजिए। फर्श पर लेट जाइए और दिखाइए
की आपको चोट लगी है। आपका कुत्ता खुद ही आपको देखने के लिए लौट आएगा। आईसलैंड में पालतू कुत्ता रखना कानून के विरूद्ध है। ऐसे ही ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की तो आपको
हिरासत में ले लिया जाएगा। पालतू कुत्ते को कभी चॉकलेट ना खिलाएं। चॉकलेट खाने से उसकी मौत हो सकती हैं। चॉकलेट में पाया जाने वाला एक तत्व थियोब्रोमाइन जो कि कैफीन जैसा होता हैं जो सीधा उसकी
नाड़ी पर असर डालता है। 4- कुतिया अपने गर्भ में 62 दिनों तक बच्चे को रखती है। कुत्ते का बच्चा जब पैदा होता है तो वह अंधा, बहरा और बिना दाँतो वाला होता है। एक साल की उम्र का कुत्ता उतना ही
वयस्क होता है जितना 15 साल का इंसान। कुत्ते भी इंसानो की तरह सपने देखते है कभी नोटिस करना अगर कुत्ता सोते हुए अपने पैर हिलाते हैं तो समझ लेना वह सपना देख रहा है। छोटा कुत्ता 10 मिनट में एक
बार सपना देख सकता है लेकिन बड़ा कुत्ता एक घंटे में एक सपना देखता हैं।5- 10 साल से ज्यादा की उम्र वाले 50 प्रतीशत कुत्ते कैंसर की वजह से ही मरते हैं। आदमियों की तरह कुत्ते भी मोटापे की समस्या
से जूझते हैं, ज्यादातर पश्चिमी देशों के कुत्ते। कुत्ते का दाईं तरफ पूँछ हिलाने का मतलब है कि वे खुश हैं जबकि बाईं तरफ का मतलब वे डरे हुए हैं। धीरे-धीरे हिलाते हैं तो मतलब वो संकोच कर रहे
हैं और तेज तेज हिलाने का मतलब वे गुस्सा हैं। ग्रीक और बुलगारिया में एक युद्ध सिर्फ इसलिए लड़ा गया था क्योंकि ग्रीक का एक कुत्ता बुलगारिया का बार्डर पार कर गया था।6- कुत्तों की एक खास आदत
होती है गाड़ियों के पीछे भागना और भागते भी इतने गुस्से में है जैसे गाड़ी वाले की तो शामत ही आगई आज। कुत्ते गाड़ियों के टायर पर टांग उठा कर पेशाब करके अपना इलाका तय करते हैं। जब कोई गाड़ी
जिसके टायर पर कुत्ते पेशाब कर चुके हों वो दूसरे मोहल्ले से गुज़रती है तो कुत्तों को उसकी दुर्गंध आ जाती है। कुत्तों को वो सहन नहीं होती। इसलिए वो गाड़ियो के पीछे भागते है।
Lucknow News:लखनऊ के जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में अब रैबीज व एंटी-वैनम सुविधा हर समय यह भी पढ़ें
Interesting News inextlive from Interesting News Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk
ताजा खबरें भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? यूपी के कई जिलों में इस तारीख से होने वाली है झमाझम बारिश अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का मुआवजा, एअर इंडिया को भी
मिलेंगे सैकड़ों करोड़ Ahmedabad Plane Crash: घायलों से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी, लंदन जा रहा प्लेन क्रैश # D# O# G# ,# D# O# G