पशु तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

पुलिस कर रही थी गश्त, पशु तस्करों पिकअप से ले जा रहे थे मवेशी
पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर पिकअप का टायर किया पंक्चर, तस्कर फरार
गुलडि़या: क्षेत्र के बिशनपुरी बगिया के पास पिकअप से तस्करी के लिए मवेशी ले जा रहे तस्करों ने पुलिस को रौंदने का प्रयास किया और फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तस्करों की पिकअप के पहिए
में गोली मारकर टायर पंक्चर किया तो तस्कर वाहन से उतरकर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप से छह मवेशियों को बरामद किया। जिसमें एक की मौत हो गई थी।
सिरौली इलाके से हर रोज प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी होती है। इस रास्ते से मवेशियों को रामपुर ले जाया जाता है। संडे रात को सिरौली एसओ गजेंद्र त्यागी रामनगर-शाहबाद रोड पर गश्त कर रहे थे। रात में
एक पिकअप रामनगर की ओर आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो ड्राइवर ने गाड़ी पुलिस के ऊपर ही चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ सिपाहियों ने गाड़ी का पीछा करना चाहा तो तस्करो ंने उन पर फायरिंग
कर दी और पिकअप लेकर टांडा रोड की ओर भाग निकले।
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और पीछा करके पिकअप के पहिए में गोली मार दी। गोली मारने के चलते टायर पंक्चर हो गया। इसके बावजूद करीब एक किलोमीटर तक तस्कर पिकअप लेकर भागते रहे। जब तस्करों को
लगा कि वह अब पकड़े जाएंगे तो रास्ते में पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप से छह पशुओं को बरामद किया। क्रूरता के साथ बंधे होने के कारण एक मवेशी की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात तस्करों
के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तस्करों को रोका गया तो पहले तो उन लोगों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और फिर फायरिंग की। पीछाकर पिकअप से मवेशी बरामद कर लिए गए हैं। तस्कर भागने में कामयाब हो गए। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर
लिया जाएगा।