सड़क से नहीं जुड़ पाया गांव, लोग करने लगे पलायन -


सड़क से नहीं जुड़ पाया गांव, लोग करने लगे पलायन -

Play all audios:


संवाद सूत्र, कीर्तिनगर: कीर्तिनगर विकासखंड की ग्राम सभा दिउली के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पातीराम पोखरियाल के इस गांव में आजादी के बाद अब तक सड़क नहीं पहुंच


पाई है। सड़क मार्ग व अन्य सुविधाओं के अभाव में करीब 250 लोगों की आबादी वाले इस गांव में अब मात्र 30 लोग ही रह गए हैं। ग्रामीणों को आज भी नजदीकी सड़क मार्ग तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल दूरी


नापनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन ने आज तक गांव से हुए पलायन की सुध नहीं ली। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की अनदेखी के चलते यह गांव पलायन की मार झेल रहा है। गांव में अब कुछ वृद्ध लोग ही रह गए


हैं। कई बार सड़क मार्ग के लिए लोनिवि, प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। सरकार व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से ग्रामीणों में


भारी रोष है। ग्रामीण मनोज चमोली, पारेश्वर प्रसाद पोखरियाल, नत्थी राम पोखरियाल, घनानंद पोखरियाल, उम्मेद सिंह, विक्रम सिंह रावत का कहना है कि बडोन से बिनाणी के लिए जाने वाली सड़क से उन्हें


फायदा नहीं मिल रहा है। इस मार्ग से दुगड्डा आने के लिए उन्हें 30 किमी की दूरी नापनी पड़ेगी। जबकि यदि जखेड़ वाले मार्ग से दिउली के लिए सड़क जाती है तो उन्हें दुग्ड्डा आने के लिए केवल छह किमी की


दूरी तय करनी पड़ेगी। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी का कहना है बिनाणी गांव के लिए सड़क स्वीकृत है। इसका निर्माण कार्य बडोन गांव से शुरू किया जा रहा है। इस मार्ग का फायदा दिउली के


ग्रामीणों को भी मिलेगा। लोनिवि के अधिशास अभियंता विनोद सिंह का कहना है कि बडोन गांव-विनाणी निर्माणाधीन सड़क से दिउली गांव की दूरी आधे से भी कम हो जाएगी।