भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिला दादा साहब फाल्के अवार्ड


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिला दादा साहब फाल्के अवार्ड

Play all audios:


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इस कामयाबी ने उन्हें और ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अक्षरा सिंह को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया है। दादा साहेब फाल्के


फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में अक्षरा सिंह को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। अक्षरा सिंह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस


तस्वीर में अभिनेत्री इस अवार्ड को ग्रहण करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि ‘यह दादा साहेब फाल्के अवार्ड मेरे माता-पिता को समर्पित है। मैं


आज जो कुछ भी हूं उन्हीं के बदौलत हूं। मुझे यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है।’ उन्होंने अपने प्रशंसकों और चाहने वालों का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि शायद


आप सभी को धन्यवाद देने के लिए यह शब्द काफी नहीं हैं। >  अक्षरा सिंह की इस तस्वीर को देखने के बाद उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं। कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई दी है। आपको


बता दें कि अक्षरा सिंह को बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू सुपरस्टार रवि किशन के साथ किया था। अब तक


50 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं अक्षरा सिंह इस फिल्म की इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे अभिनेताओं के साथ भी काम किया है। हाल


ही में अक्षरा सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव की एक फिल्म में डांस करने के लिए सबसे महंगी फीस ली है जो इनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की गिनती बेहतरीन एक्ट्रेस के


अलावा एक अच्छे सिंगर के तौर पर भी होती है। अक्षरा सिंह के गाए गाने इंटरनेट पर काफी वायरल भी होते हैं। देखें वीडियो: [embedded content]