दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है पनीर, तनाव भी करता है कम, जानें और क्या हैं फायदे
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

दूध से बना पनीर हम सभी में से बहुत से लोगों का प्रिय खाद्य है। पनीर की केवल सब्जी ही नहीं बनाई जाती बल्कि यह सलाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दूध में पाए जाने वाले समस्त पोषक तत्व
इसमें पाए जाते हैं। यह कई तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पनीर खाने से हमारे दांतों की सेहत बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा यह हड्डियों की मजबूती में, तनाव कम करने में, पाचन शक्ति
बढ़ाने सहित कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी फायदों से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं कि पनीर खाने के फायदे क्या क्या हैं। दातों को बनाए मजबूत – दांतो को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी
है। पनीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। पनीर में दांतों को नुकसान पहुंचाने वाला लैक्टोस बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पनीर सेल्विया के प्रवाह को बढ़ाता है और
दांतों से एसिड और शर्करा को साफ करता है। तनाव कम करने में मददगार – अगर आपको रात में नींद नहीं आती या फिर आप तनावग्रस्त हैं तो सोने से पहले खाने में पनीर का सेवन करें। इससे नींद अच्छी आएगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि पनीर में ट्रिप्टोफन एमिनो एसिड पाया जाता है, जो तनाव कम करने और नींद बढ़ाने में मददगार होता है। हड्डियां होंगी मजबूत – पनीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है।
पनीर में विटामिन ए, फास्फोरस और जिंक पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है जो शरीर को कैल्शियम प्रदान करता है। खासतौर से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की हड्डियों को
मजबूत करने में यह काफी मददगार होता है। पाचन शक्ति रखे दुरुस्त – पनीर का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। गठिया से राहत
दिलाए – कैल्शियम की कमी की वजह से ही गठिया रोग होता है। पनीर इस रोग से पीड़ितों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इस बीमारी का इलाज प्रोटीन, कैल्शियम और उच्च मात्रा में विटामिन और मिनरल्स का सेवन
है और ये सभी चीजें पनीर में मौजूद होती है।