Kxip vs csk: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि


Kxip vs csk: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि

Play all audios:


चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने हर मुकाबले में कोई न कोई खास उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें मुकाबले


में एक जादुई आंकड़े को छू लिया। दरअसल, माही ने मैच में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आईपीएल के दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश


कार्तिक ऐसा कर चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 103 कैच पकड़े हैं। धोनी ने मैच के 18वें ओवर में केएल राहुल का शानदार कैच लिया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर


दाई ओर डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया। 39 साल के हो चुके धोनी ने इस आईपीएल में भी शानदार विकेटकीपिंग की है। उन्होंने कई बेहतरीन कैच लपके हैं। 100 कैच को टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के बराबर


माना जाता है। राहुल तेज तर्रार पारी खेल रहे थे। धोनी के इस कैच ने उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। उनके जाने से पंजाब की टीम को कम से कम 20 रनों का नुकसान हुआ। पंजाब ने 20 ओवर में 4


विकेट पर 178 रन बनाए। राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट


हुए। मंदीप सिंह 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 17.4 ओवर में 181 रन बना लिए। इस सीजन में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से जीती


है। चेन्नई ने इसके साथ ही लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया। 5 मैच में उसकी ये दूसरी जीत है। ओपनर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 181 रनों की साझेदारी की। वॉटसन का बल्ला इस सीजन में


पहली बार चला। उन्होंने 53 गेंद पर 83 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए। डुप्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।