खेल रत्न साक्षी मलिक अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिलने पर निराश, पीएम मोदी से पूछा- कौन सा मेडल जीतने पर यह मिलेगा?
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

खेल मंत्रालय ने पूर्व खेल रत्न विजेता साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार के लिए नहीं चुना है। इस फैसले के एक दिन बाद भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
पत्र लिखकर पूछा कि उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के लिए कौन-सा मेडल जीतकर लाना होगा। उन्होंने एक खत लिखा और उसे ट्वीट कर दिया। साक्षी ने ट्वीट में पीएम मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू
को टैग किया। साक्षी ने यह भी लिखा कि क्या उन्हें इस करियर में अर्जुन पुरस्कार मिल पाएगा या नहीं।
साक्षी ने अपने खत में लिखा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी और किरण रिजिजू जी। मुझे खेल रत्न से सम्मानित किया गया है, मुझे इस बात का गर्व है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह सारे पुरस्कार अपने नाम करे।
खिलाड़ी इसके लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं। मेरा भी सपना है कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लगे। मैं ऐसा और कौन सा पदक देश के लिए लेकर आऊं कि मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया
जाएगा या इस कुश्ती जीवन में मुझे कभी यह पुरस्कार जीतने का सौभाग्य नहीं मिलेगा।’’
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ओर माननीय खेल मंत्री @KirenRijiju जी । pic.twitter.com/YF1hQuJfPi
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 22, 2020
खेल मंत्रालय ने साक्षी और मीराबाई का नाम सूची से हटाकर 29 से में 27 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। साक्षी को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया
गया था। 27 साल की साक्षी ने कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने दिल्ली में हुए एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीता था। वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
(गोल्ड कोस्ट) में ब्रॉन्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं।
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा खेल मंत्रालय ने शुक्रवार यानी 21 अगस्त को की थी।
रोहित के साथ पहलवान विनेश फौगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, स्प्रिंटर दूती चंद
सहित 27 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
रात के समय सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे नींद की समस्या दूर होती है। इसे स्लीप टॉनिक के नाम से भी जाना जाता है।