राहुल गांधी से मिलने वाले पंजाब के किसान ने जान दी


राहुल गांधी से मिलने वाले पंजाब के किसान ने जान दी

Play all audios:


बीती 28 अप्रैल को उसने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की थी और उसे मदद का भरोसा मिला था। लेकिन बुधवार को खराब फसल और कर्ज की कठोर मार ने उसे जान देने को बाध्य कर दिया।


फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव दादू माजरा के किसान सुरजीत ने सरहिंद की मंडी में राहुल से उस वक्त मुलाकात की थी, जब वे किसानों काहाल लेने के लिए पंजाब के दौरे पर थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों


के प्रति राज्य की बादल सरकार के रुख की तीखी आलोचना की थी। सुरजीत ने राहुल से गुहार की थी कि पंजाब के किसानों का मसला वे संसद में उठाएं। लेकिन सदन में यह मामला आने से पहले ही सुरजीत ने इस


जिंदगी को खत्म कर दिया।


सुरजीत के करीबियों ने बताया कि दो बार फसले बरबाद होने और कर्ज से परेशान इस किसान ने सल्फास खाकर अपनी जान दी। साठ वर्षीय सुरजीत का परिवार दादूमाजरा गांव में रहता है। उनके परिवार ने दावा किया


कि उनका कर्ज बढ़ गया था और वे बैंक और अन्य लोगों से लिए कर्ज को चुकाने में असमर्थ थे। परिवार ने दावा किया कि सिंह ने बैंक व अन्य लोगों से 10 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ था।


इस साल मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश की वजह से उनकी सारी फसल चौपट हो गई थी। राज्य के कांग्रेस नेताओं के अनुसार सिंह ने राहुल गांधी को पंजाब के किसानों की समस्या से अवगत कराया था।


जब इस मामले में फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह रंधावा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दफा 174 (संदिग्धावस्था में मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रंधावा ने बताया


कि उनके परिवार ने पुलिस को बताया कि वे अवसाद से ग्रस्त थे।


सूत्रों ने बताया कि सीजेआई बीआर गवई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कोर्ट में रिक्तियों को भरने के लिए नामों पर चर्चा की। सिफारिशों के बारे में कॉलेजियम का प्रस्ताव अभी सुप्रीम


कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना बाकी है।