Ram mandir: कल अभिजित मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा, जानें टाइमिंग

Ram mandir: कल अभिजित मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा, जानें टाइमिंग

Play all audios:


RAM MANDIR PRAN PRATISHTHA: राम मंदिर की दूसरी प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा के पावन दिन यानी 5 जून को होगी। जानें राम दरबार के प्राण-प्रतिष्ठा का समय- Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, अयोध्या,


संवाददाताWed, 4 June 2025 05:00 PM Share Follow Us on __ RAM MANDIR PRAN PRATISHTHA: राम मंदिर के भूतल तल में रामलला के रूप में बालक राम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो चुकी है। अब


प्रथम तल पर राजा राम के रूप में उनके दरबार की प्रतिष्ठा हो रही है। प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य उत्सव गंगा दशहरा के दिन 5 जून 2025 को होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के विग्रह


का नेत्रोन्मिलन कर आरती उतारेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि का कहना है कि विश्व में मुगल आक्रांताओं के द्वारा ध्वस्त किए गए पहले मंदिर के रूप में राम


मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है। यह सनातन धर्मावलंबियों के लिए गौरव का विषय है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से देश में खुशहाली आई है और हमारा विश्वास है कि राजा राम की प्रतिष्ठा से सुख-शांति और


समृद्धि आएगी। उन्होंने बताया कि पांच जून को अभिजित मुहूर्त में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे के मध्य प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत ने कहा कि यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है।


ये भी पढ़ें:कल गंगा दशहरा पर पूरे दिन रहेगा रवि योग, जानें स्नान-दान के मुहूर्त व राहुकाल इन देवी-देवताओं का भी सजेगा भव्य दरबार: पांच जून को राम दरबार के साथ भगवान शिव, सूर्य नारायण देव,


गणपति, माता भगवती, मां अन्नपूर्णा व हनुमान जी के विग्रहों के अलावा शेषावतार मंदिर की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम दरबार में भगवान राम के साथ माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी


की मूर्ति भी विराजित की जाएगी। पांच जून को आरती दर्शन के पास निरस्त रहेंगे: विहिप के केन्द्रीय संयुक्त मंत्री व राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव


बहुत सीमित है। उन्होंने जानकारी दी कि प्राण-प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय उत्सव के मध्य महज पांच जून को प्रातः काल श्रृंगार आरती से लेकर अपराह्न तीन बजे तक जारी सभी आरती दर्शन, विशिष्ट दर्शन व


सुगम दर्शन के पास निरस्त रहेंगे। तीन बजे के बाद यथावत दर्शन चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसा सुरक्षा के कारणों से किया जाएगा। ये भी पढ़ें:मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7


जून से शुरू होंगे अच्छे दिन