शनि मारकेश क्या हैं, कौन से उपाय शनि मारकेश में करने चाहिए
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

SHANI MARKESH:अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह मारकेश है, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार इसका मतलब है, मृत्यु कारक ग्रह, या यह आपको मृत्यु के समान कष्ट देगा। शनिदेव का
स्वभाव न्यायप्रिय और कर्मफल देने वाला कहा जाता है। Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 12:04 PM Share Follow Us on __ Shani Markesh: अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह मारकेश है, तो
आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार इसका मतलब है, मृत्यु कारक ग्रह, या यह आपको मृत्यु के समान कष्ट देगा। शनिदेव का स्वभाव न्यायप्रिय और कर्मफल देने वाला कहा जाता है। अगर
आपकी कुंडली में शनि दूसरे या सांतवे भाव में बैठें हो तो इस भाव का स्वामी बनकर शनि मारकेश का योग बनता है। यह वह ग्रह होता है जो जन्म कुंडली में मृत्यु के समान कष्ट देने वाला होता है। अगर इसकी
दशा आपकी कुंडली में बनती है, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना होता है। अगर शनि की अंतर्दशा और महादशा चल रही है तो आपको खासतौर पर आपको ध्यान देना चाहिए। मारक ग्रहों की की दशा में या तो
मृत्यु होती है या मृत्यु तुल्य कष्ट होता है तो मारकेश की दशा में व्यक्ति को सावधान रहना जरूरी होता है। आइए जानें अगर शनि मारकेश हो तो क्या उपाय करने चाहिए। ये भी पढ़ें:कुछ दिनों बाद शनि वक्री
होकर इन राशियों का बदलेंगे भाग्य शनि मारकेश को कम और शांत करने के लिए ये उपाय किए जाते हैं शि मार्केश की दशा से बचने के लिए शनि मंत्र का जाप करना चाहिए, - ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय
नमः ऐसा कहा जाता है कि रोजाना 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करना भी उत्तम रहता है। हर शनिवार को छाया दान करना चाहिए। शनिवार को अपने सिर से वारकर
पशुओं को रोटी खिलाएं। शनि से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। खासकर मंगलवार और शनिवार को खास तौर पर हनुमान जी के मंदिर में जाना चाहिए। शनिवार को शनि को शांत करने के लिए उनसे जुड़े
दान करना उत्तम रहता है। खासकर काले तिल, काली उड़द, लोहे का सामान, छाता या जूते दान करना उत्तम रहता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों
पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।