डेढ़ दर्जन थानों में नये प्रभारी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

बेतिया | हिन्दुस्तान संवाददाता बेतिया पुलिस जिला के डेढ़ दर्जन थानाध्यक्षों समेत दो इंस्पेक्टरों... Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 2 March 2021 10:30 PM Share Follow Us on __ बेतिया |
हिन्दुस्तान संवाददाता बेतिया पुलिस जिला के डेढ़ दर्जन थानाध्यक्षों समेत दो इंस्पेक्टरों का तबादला प्रशासनिक दृष्टीकोण से पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने किया है। सदर अंचल का इंस्पेक्टर
मुनिर आलम को बनाया गया है। जबकि सतीश चन्द्र माधव को सदर अंचल से हटाकर मैनाटांड़ अंचल का इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। मैनाटांड़ के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को मझौलिया का थानाध्यक्ष, मझौलिया के
थानाध्यक्ष राणा रणविजय कुमार को महिला थाना की कमान सौपी गयी है। कुमारबाग ओपी के अध्यक्ष सुजीत दास को एससीएसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पुलिस लाइन के उपस्कर शाखा के प्रभारी राणा
प्रसाद को कुमारबाग का ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। तकनीकी सेल में तैनात दारोगा राजरुप राय को गोपालपुर थाना व राजेश कुमार झा को बलथर थाना की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जबकि गोपालपुर के थानाध्यक्ष
सज्जाद गद्दी को शनिचरी ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। चनपटिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार को सहोदरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कालीबाग ओपी के अध्यक्ष मनीष कुमार को चनपटिया का थानाध्यक्ष
नियुक्त किया गया है। साठी के थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह मझौलिया थाना के दारोगा उदय कुमार को साठी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना में तैनात
दारोगा मो. अलाउद्दीन को मनुआपुल ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मनुआपुल के अध्यक्ष निर्भय कुमार राय को श्रीनगर थाना की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। कालीबाग ओपी की जिम्मेवारी मानपुर के
थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट को सौंपी गयी है। कंगली के थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी को मानपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मुफस्सिल थाना के दारोगा पूर्णकांत सामर्थ को कंगली का नया
थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिकटा के थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को जगदीशपुर ओपी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह सिकटा की कमान शनिचरी के ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार महतो को सौपी गयी
है। इनरवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को नवलपुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बलथर के थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार को इनरवा थाना की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जगदीशपुर ओपी अध्यक्ष रामविनोद सिंह
को हटाकर पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है, जबकि एससीएसटी थानाध्यक्ष उदय कुमार पासवान को नगर थाना में जेएसआई बनाया गया है। सहोदरा के थानाध्यक्ष अशोक साह को भी पुलिस लाइन, श्रीनगर के अध्यक्ष
खालिद अख्तर को तकनीकी शाखा प्रभारी व नवलपुर ओपी प्रभारी श्यामकिशोर यादव को मेडिकल कॉलेज स्थित टीओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।