Bihar weather: बिहार में अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट, पूर्णिया समेत सीमांचल में बूंदाबांदी के आसार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

Hindi NewsBihar NewsBihar Weather Alert of dense fog in Bihar for the next three days drizzle likely in Seemanchal including Purnia बिहार में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने
की चेतावनी है। जिस कारण लोगों को हाड़ कंपकपाने वाली ठंड का एहसास होगा। वहीं आज पूर्णिया में ट्रेस रेन होने से ठिठुरन बढ़ गई है। पूरे सीमांचल में बूंदाबूंदी के आसार हैं। sandeep हिन्दुस्तान,
हिन्दुस्तान संवाददाता, पटना/पूर्णियाTue, 7 Jan 2025 09:48 PM Share Follow Us on __ बिहार में बुधवार से अगले तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। वहीं पछुआ हवा 10 से 15
किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिस कारण लोगों को हाड़ कंपकपाने वाली ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में सुबह और शाम घना कोहरा छाये रहेगा। वहीं दिन में धुंध छाए रहने के
आसार है। फिलहाल दिन में मौसम साफ होने के संभावना नहीं है। वहीं तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मंगलवार को पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में
बढ़ोतरी और 32 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सूबे का सबसे ठंडा शहर 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा और सबसे गर्म शहर 25 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा। इस दौरान सुबह के समय
घना कोहरा छाए रहने के कारण फुहारे की तरह शीत गिर रही थी। जिस कारण लोगों को रिमझिम बारिश होने का अनुभव होता रहा। शीतलहर जैसे बने हैं हालात पटना सहित प्रदेश में प्रदेश में सर्दी का सितम जारी
है। सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलना चुनौतियों से कम नहीं है। शीतलहर शरीर की हड्डियों को कंपा रही है। मंगलवार को ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। वहीं दिनभर कोहरा और
धूंध का प्रभाव रहा। जिस कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। इसके साथ ही पछुआ हवा भी चल रही थी। पटना सहित प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात रहें। इस दौरान लोगों
को भीषण ठंड का एहसास हुआ। पटना का अधिकतम पारा 7 डिग्री गिरा, न्यूनतम चढ़ा मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना के दिन के पारा में 7.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान में
2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पटना का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, सुबह में घना कोहरा छाए रहने के कारण क्षैतिज दृश्यता 100 मीटर के
आसपास थी। जिस कारण सड़कों पर वाहन चलाकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्णिया में मंगलवार की रात्रि 8:15 बजे ट्रेस रेन शुरू हो गई। जिससे ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
ट्रेस रेन के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। हवा की रफ्तार भी तेज हो गयी। मौसम विभाग के जानकार का मानना है कि देर रात्रि वर्षा तेज हो सकती है। कयास लगाया जा रहे हैं कि पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल के
इलाके में हवा का दबाव कम हो गया है, जिसके कारण पूर्णिया समेत बाकी जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।