बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिए लूट लिए 16 लाख, राजधानी पटना में गन पॉइंट पर डकैती


बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिए लूट लिए 16 लाख, राजधानी पटना में गन पॉइंट पर डकैती

Play all audios:


Hindi NewsBihar NewsElderly couple held hostage 16 lakh looted, robbery at gunpoint in the capital Patna किचन का विंडो तोड़कर नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हए और तांडव शुरू कर दिया। पीड़ित


बुजुर्ग ने बताया कि पहले एक बदमाश घर में घुसा और गेट खोल दिया। उसके बाद पांच अन्य आ धमके। गृह स्वामी और उनकी पत्नी को बंदूक भिड़ा दिया। Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 04:21 PM


Share Follow Us on __ बिहार की राजधानी में गन पॉइंट पर लूटपाट की बड़ी वारदात हुई को अंजाम दिया गया है। छह की संख्या में आए बदमाशों ने रिटायर शिक्षिका और उनके पति को पिस्टल की नोक पर बंधक


बना लिया और छह लाख कैश के साथ करीब 10 लाख के जेवर गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सरकार के नाक तले बदमाशों वारदात को अंजाम दिया। घटना राजीव नगर थाना के अभ्यूदय नगर की है। इस कांड से


पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे किचन का विंडो तोड़कर नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हए और तांडव शुरू कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि पहले एक


बदमाश घर में घुसा और गेट खोल दिया। उसके बाद पांच अन्य आ धमके। गृह स्वामी और उनकी पत्नी को बंदूक भिड़ा दिया। उस समय उनके बेटे और बहू ऊपर की मंजिल पर सोए थे। हल्ला भी नहीं करने दिया।आलमिरा


तोड़ दिया और उसमें रखे गहने लूट लिए। छह लाख नगद भी वहीं थे जिन्हें ले लिया। कुल मिलाकर सोलह लाख की संपत्ति की लूटपाट की गई। ये भी पढ़ें:आठवीं की नाबालिग छात्रा से रेप; 26 मई से एक इलाके में


दरिंदगी की तीसरी वारदात बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाया तो लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गयी। डीएसपी के नतृत्व में पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की


जा रही है। घर में सीसीटीवी भी लगी है पर खराब हैं। आसपास के कैमरों से उनकी पहचान की जा रही है ताकि जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। बुजुर्ग दंपती काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि


उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। ये भी पढ़ें:प्यार की खातिर गिरा दी महजब की दीवार,ग्रेजुएट मंतशा ने 8वीं फेल नीरज से की शादी