बिहार में 4 दिन सताएगी उमस भरी गर्मी, पटना में आज बादलों का डेरा; देखें मौसम पूर्वानुमान
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

Hindi NewsBihar NewsHumid heat will haunt Bihar for 4 days clouds in Patna today see weather forecast BIHAR MAUSAM TODAY: बिहार में आज (शुक्रवार) से अगले 4 दिनों तक गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना कम है। Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाFri, 6 June 2025 05:51 AM Share Follow Us on __ BIHAR WEATHER
FORECAST: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक गर्मी बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही आर्द्रता की
मात्रा 90 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम
तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। लेकिन आर्द्रता की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी के
अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आर्द्रता
की मात्रा 50 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग का रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को राजधानी के दनियावां में 37.6 और फतुहा में 35.4 मिलीमीटर बारिश हुई। ये
भी पढ़ें:मौसम : हवा का रूख बदलते ही छह डिग्री तक चढ़ा तापमान गुरुवार को बिहार में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान वाला शहर 37.9 डिग्री
सेल्सियस के साथ गोपालगंज और सबसे कम तापमान 20.4 डिग्री वाल्मीकिनगर का रहा। गुरुवार को 32 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कटिहार के कुर्सेला में सबसे अधिक 80.8 मिलीमीटर
बारिश हुई। बेगूसराय में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सीमांचल में छिटपुट बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सीमांचल के जिलों में छिटपुट बारिश हो
सकती है। अगले 3-4 दिनों तक राज्य में आंधी और वज्रपात का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।