सहरसा जिले में हल्की बारिश से थोड़ी देर के लिए गर्मी से राहत, फिर बढ़ी उमस
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

सहरसा जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को दोपहर में हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन इसके बाद हवा चलनी कम होने से फिर उमस बढ़... Newswrap
हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 14 June 2020 12:11 AM Share Follow Us on __ सहरसा जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शनिवार को दोपहर में हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत
मिली लेकिन इसके बाद हवा चलनी कम होने से फिर उमस बढ़ गई। शनिवार अधिकतम तापमान 33.5 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
दर्ज किया गया वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून प्रवेश कर गया है। अब लगातार इसी तरह मौसम रहेगा और पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों को भी फायदा होगा। दिन निकलते ही चढ़ने लगता है पारा : सुबह होते ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान होने लगते है। ज्यों-ज्यों दिन बढ़ते जाता उसी अनुसार
पारा भी चढ़ने लगता है। हालांकि शनिवार को दोपहर में हल्की बारिश की फुहार ने लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत दी लेकिन मात्र 10 मिनट के बाद फिर से तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गर्मी के
कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। घर से लोग बाहर शरीर को कपड़े से ढक कर या फिर धूप से बचाव के लिए छाता लेकर निकल रहे हैं। दोपहर में इनदिनों गर्मी के कारण सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहता है। बहुत
जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। उधर, गर्मी बढ़ते ही ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह गन्ने के जूस बिक रहे हैं। इसके अलावा फलों के जूस की भी बिक्री इन
दिनों जिले में बढ़ गई है।