छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षक की हत्या करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, घोषित था 21 लाख रुपए का इनाम
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के प्लाटून पार्टी कमेटी के सदस्य पोडिया और PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 10 के पार्टी सदस्य पांडू दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था,
जबकि नंदू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। Sourabh Jain पीटीआई, सुकमा, छत्तीसगढ़Sat, 31 May 2025 08:22 PM Share Follow Us on __ छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के खात्मे की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे
सुरक्षाबलों को शनिवार को कुछ और सफलता मिली। इस दौरान पुलिस ने सुकमा से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर कुल 21 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस बारे में शनिवार को जानकारी देते हुए एक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नक्सलियों पर पिछले साल जिले में हुई एक शिक्षादूत (अस्थायी अतिथि शिक्षक) की हत्या की वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि
गिरफ्तार कैडरों की पहचान डोडी पोडिया (36), डोडी पांडू (18) और डोडी नंदू (28) के रूप में हुई है, जिन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 165वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने उनके
पैतृक स्थान जगरगुंडा थाना क्षेत्र के गोंडपल्ली से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि माओवादियों के प्लाटून पार्टी कमेटी के सदस्य पोडिया और PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 10
के पार्टी सदस्य पांडू दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि नंदू पर 5 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इन तीनों ने मिलकर पिछले साल 13 सितंबर को शिक्षा दूत डोडी
अर्जुन (25) की पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने अर्जुन के पैतृक गांव गोंडपल्ली में इस वारदात को अंजाम दिया था। नक्सलियों ने उन पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सली उस हत्या की वारदात में शामिल थे। पिछले साल बस्तर क्षेत्र में 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। बस्तर क्षेत्र में सुकमा समेत सात जिले शामिल
हैं।