Ipl में अब तक किस-किसने किया है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा, देखें 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

आईपीएल के इतिहास में कब किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप और कब किस गेंदबाज ने पर्पल कैप जीती है। इसके बारे में जान लीजिए, क्योंकि इन अवॉर्ड्स के लिए जबरदस्त लड़ाई हर सीजन देखने को मिलती है। इंडियन
प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को शुरू हुए 18 साल हो चुके हैं। 2008 से 2025 तक इस टूर्नामेंट के 18 सीजन खेले गए हैं। इस टूर्नामेंट के हर सीजन में एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज
कैप और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है। इतिहास में कब किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप और कब किस गेंदबाज ने पर्पल कैप जीती है? इसके बारे में जान लीजिए। 2008 से अब तक 14
खिलाड़ी ऑरेंज कैप जीत चुके हैं। 18 सीजन में सिर्फ 14 खिलाड़ी इसलिए ऑरेंज कैप जीते हैं, क्योंकि अकेले तीन बार डेविड वॉर्नर ने इस खिताब पर कब्जा किया और 2-2 बार विराट कोहली और क्रिस गेल ने ये
कमाल किया है। IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट (2008 से 2025) 2008 - शॉन मार्श (616 रन) 2009 - मैथ्यू हेडेन (572 रन) 2010 - सचिन तेंदुलकर (618 रन) 2011 - क्रिस गेल (608 रन)
2012 - क्रिस गेल (733 रन) 2013 - माइकल हसी (733 रन) 2014 - रोबिन उथप्पा (660 रन) 2015 - डेविड वॉर्नर (562 रन) 2016 - विराट कोहली (973 रन) 2017 - डेविड वॉर्नर (641 रन) 2018 - केन विलियमसन
(735 रन) 2019 - डेविड वॉर्नर (692 रन) 2021 - ऋतुराज गायकवाड़ (635 रन) 2022 - जोस बटलर (863 रन) 2023 - शुभमन गिल (890 रन) 2024 - विराट कोहली (741 रन) 2025 - साई सुदर्शन (759 रन) ये भी पढ़ें:वो
ओवर जो दोनों पारियों में साबित हुआ टर्निंग पॉइंट, 18 साल बाद भी खाली हाथ PBKS वहीं, पर्पल कैप की बात करें तो 18 सीजन में 15 खिलाड़ियों ने इस अवॉर्ड को जीता है। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं,
जिन्होंने 2-2 बार पर्पल कैप जीती है। इनमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल का नाम शामिल है। IPL के पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट (2008 से 2025) 2008 - सोहेल तनवीर (22 विकेट)
2009 - आरपी सिंह (23 विकेट) 2010 - प्रज्ञान ओझा (21 विकेट) 2011 - लसित मलिंगा (28 विकेट) 2012 - मोर्ने मोर्केल (25 विकेट) 2013 - ड्वेन ब्रावो (32 विकेट) 2014 - मोहित शर्मा (23 विकेट) 2015 -
ड्वेन ब्रावो (26 विकेट) 2016 - भुवनेश्वर कुमार (23 विकेट) 2017 - भुवनेश्वर कुमार (26 विकेट) 2018 - एंड्रयू टाय (24 विकेट) 2019 - इमरान ताहिर (26 विकेट) 2020 - कगिसो रबाडा (30 विकेट) 2021 -
हर्षल पटेल (32 विकेट) 2022 - युजवेंद्र चहल (27 विकेट) 2023 - मोहम्मद शमी (28 विकेट) 2024 - हर्षल पटेल (24 विकेट) 2025 - प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट)