विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने का आखिरी मौका, अगर ऐसा हुआ तो रच देंगे इतिहास
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

RCB VS PBKS फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में विराट कोहली की नजरें 18 साल में पहली बार IPL खिताब जीतने के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने पर होगी। Lokesh
Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 06:13 AM Share Follow Us on __ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस पंजाब किंग्स IPL 2025 का फाइनल आज यानी मंगलवार, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र
मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की निगाहें विराट कोहली पर होगी। विराट कोहली अपने करियर में IPL ट्रॉफी के अलावा अधिकतर हर चीज जीत चुके हैं। ऐसे में वह अपनी ट्रॉफी कैबिनेट
में IPL की चमचमाती ट्रॉफी को भी जोड़ना चाहेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने बल्ले से योगदान देना होगा। कोहली की नजरें IPL 2025 के खिताब के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाने पर होगी। हालांकि
कोहली के लिए यह काम आसान नहीं है, मगर ऐसा करना उनके लिए नामुमकिन भी नहीं है। ये भी पढ़ें:RCB या PBKS कौन जीतेगा IPL 2025 का खिताब, योगराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी विराट कोहली ने आईपीएल
2025 में अभी तक खेले 14 मुकाबलों में 55.82 की औसत और 146.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 614 रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें पायदान पर हैं। IPL 2025 ऑरेंज
कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन टॉप पर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 759 रन बनाए हैं। ये भी पढ़ें:पंजाब
ने 7 दिन में खेले हैं तीन मैच, फाइनल से पहले श्रेयस की नींद गायब विराट कोहली और साई सुदर्शन के बीच 145 रन का अंतर है। कोहली को अगर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो आज कम से कम 146 रन बनाने
होंगे। यह काम मुश्किल जरूर है, मगर नामुमकिन नहीं। अगर विराट कोहली ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह IPL के इतिहास में तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। जी हां, कोहली ने
इससे पहले 2016 और 2024 में ऑरेंज कैप जीती थी। बात दें, IPL के इतिहास में अभी तक एकमात्र डेविड वॉर्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जो 3 बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने
2015, 2017 और 2019 में ऐसा किया था।