अभिषेक बच्चन ने किया नोरा फतेही का ‘हाय गर्मी’ स्टेप, पिता अमिताभ बोले- मजेदार
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

अभिषेक बच्चन का एक वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक्स हैंडल पर अभिषेक बच्चन ने खुद भी शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन नोरा फतेही का हाय गर्मी स्टेप करते नजर आ रहे
हैं। Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 11:06 AM Share Follow Us on __ हाउसफुल 5 आज यानी 06 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हाउसफुल 5 की रिलीज के बाच अभिषेक बच्चन का एक
वीडियो रेडिट पर सामने आया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और फिल्म की बाकी कास्ट लाल परी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह एक बीटीएस वीडियो है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन एक जगह नोरा फतेही का
हाय गर्मी स्टेप करते भी नजर आ रहे हैं। अभिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। अभिषेक ने शेयर किया वीडियो अभिषेक बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है वो 'लाल परी' गाने के
बिहाइंड द सीन्स का है। इस वीडियो में गाने के सभी स्टार्ल लाल परी पर डांस करते और एक दूसरे के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन इस वीडियो में नोरा फतेही का 'हाय गर्मी'
स्टेप करते भी नजर आ रहे हैं। क्या बोले अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर पिता अमिताभ बच्चन का भी रिएक्शन आया है। अभिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के इस वीडियो को मजेदार बताया है। अभिषेक
बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आया है। क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक के डांस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने रेडिट पर लिखा- ये मलाइका से ज्यादा ग्रेसफुल हैं।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- लड़के ये स्टेप बेहतर कर पाते हैं। एक ने अभिषेक को मजेदार बंदा बताया है।