सामने आए ‘हाउसफुल 5’ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े, इन 8 फिल्मों को छोड़ा पीछे
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

HOUSEFULL 5 DAY 1 COLLECTION: ‘हाउसफुल 5’ के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने उनकी जनवरी 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ दिया है। Vartika Tolani
लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 09:06 PM Share Follow Us on __ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पूरे दिन ये
फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड में रही। कुछ लोग अपने रिव्यूज पोस्ट कर रहे थे तो कुछ लोग फिल्म के दो क्लाइमैक्स ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’ पर बात कर रहे थे। बहरहाल, इसके पहले दिन
का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। ओपनिंग डे कलेक्शन इंडस्ट्री पोर्टल Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन सभी भाषाओं में रात 10 बजे तक करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई
की है। दिलचस्प बात ये है कि फ्रैंचाइजी की पिछली कड़ी ‘हाउसफुल 4’ ने पहले दिन 19.08 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि अक्षय कुमार की जनवरी 2025 की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़
रुपये का कारोबार किया था। साल 2025 की इन फिल्मों को छोड़ा पीछे ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई कर साल 2025 में रिलीज हुईं कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यहां देखिए इन फिल्मों
की लिस्ट। - हाउसफुल 5 - 23 करोड़ - रेड 2 - 19.71 करोड़ - मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग - 18.89 करोड़ - स्काई फोर्स - 15.30 करोड़ - जाट - 9.62 करोड़ - केसरी चैप्टर 2 - 7.84 करोड़ - भूल
चूक माफ - 7.20 करोड़ - गेम चेंजर - 6.75 करोड़ - देवा - 5.78 करोड़