फायरिंग कर भाग रहे तड़ीपार शैंकी यादव की गोली मारकर हत्या
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

गैंगस्टर शैंकी यादव (32) की गुरुवार शाम 7.30 बजे उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप भाजपा मानगो मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह और उसके लोगों पर
लगा है।... Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 2 Oct 2020 06:33 PM Share Follow Us on __ गैंगस्टर शैंकी यादव (32) की गुरुवार शाम 7.30 बजे उलीडीह थाना अंतर्गत खड़िया बस्ती में गोली मारकर हत्या
कर दी गयी। हत्या का आरोप भाजपा मानगो मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह और उसके लोगों पर लगा है। शैंकी तड़ीपार था। शाम में ही शैंकी ने राजेश सिंह पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया
था। राजेश सिंह के साथ शैंकी का पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम शैंकी यादव के भाई दीपक यादव के साथ भाजपा नेता राजेश सिंह के भगिना रोहन सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। उस झगड़े के बाद दीपक
एमजीएम थाना चला गया, जहां उसने घटना की शिकायत की। थाना में उसे बैठा लिया गया। जब इसकी जानकारी राजेश सिंह को मिली तो वह काउंटर केस करने के लिए अपनी गाड़ी से हाईवे में जाम लगने के चलते खड़िया
बस्ती वाले रास्ते से एमजीम थाना के लिए निकला। वह खड़िया बस्ती के निकट बिजली के पोल के पास पहुंचा था कि अचानक सामने से शैंकी यादव आया और उसने राजेश सिंह की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। यहां शैंकी
की गाड़ी को धक्का देकर जान बचाकर राजेश वहां से निकलकर भागा और वह एमजीएम थाना चला गया। इसकी जानकारी रोहन को मिलने पर वह दौड़ता हुआ पहले शैंकी यादव के घर गया, जहां उसकी मां को धक्का देकर
गिराया और शैंकी यादव के भगिना रोनित यादव की पिटाई कर दी। इसके बाद रोहन अपने साथ तीन युवकों को लेकर शैंकी को खोजने के लिए निकला तो उसका सामना शैंकी से हो गया। चूंकि, शैंकी की पिस्तौल पहले कॉक
हो चुकी थी, इसलिए रोहन का सामना करने के बजाए वह भागा तो उसका पीछा कर खड़िया बस्ती मंदिर से आगे मोड़ के पास उसे दबोच लिया और सिर से पिस्तौल सटाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के
बाद उसके सिर पर पत्थर से भी वार किया गया और गाड़ी भी उसके शरीर पर चढ़ा दी। शैंकी के भाई संदीप यादव ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या में राजेश सिंह और उसके लोग शामिल हैं। उसका कार्यालय
घटनास्थल के पास ही है। वह अपने कार्यालय में था कि अचानक गोली चलने की आवाज हुई। वह दौड़कर बाहर निकला तो उसके भाई को लोग मार रहे थे। संदीप ने अपने बयान में भाई की हत्या में राजेश सिंह, उसके
भगिना रोहन सिंह, चन्द्रशेखर उर्फ शेखर, आयुष, शुभम सिंह, उत्तम सहित अन्य का हाथ बताया है। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट मौके पर पहुंचे, जहां से शैकी यादव का भागते हुए
सीसीटीवी फुटेज उन्हें मिला है। शैंकी यादव द्वारा जब राजेश सिंह की गाड़ी पर फायरिंग की गयी तो भागकर एमजीएम थाना आने के बाद राजेश सिंह ने जमकर हंगामा किया। उसने थाना में कुर्सी भी तोड़ दी। बाद
में शैंकी की हत्या का पता चला तो डर से वह रोने लगा। राजेश सिंह ने कहा कि हत्या किसने की है, इसका पता नहीं है। उन लोगों का नाम जान-बूझकर डाला जा रहा है। हत्या में उसका या उसके परिवार के किसी
सदस्य का हाथ नहीं है। शैंकी यादव से विवाद था, लेकिन इतना नहीं था कि उसकी कोई हत्या करता। यह सजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए।