जेवीएम में प्राचार्य को भावभीनी विदाई


जेवीएम में प्राचार्य को भावभीनी विदाई

Play all audios:


जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली स्कूल के प्राचार्य एके सिंह को सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। शिक्षकों ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों का उल्लेख... हिन्दुस्तान


टीम रांचीTue, 3 April 2018 02:11 AM Share Follow Us on __ जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली स्कूल के प्राचार्य एके सिंह को सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। शिक्षकों ने


उनकी प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों का उल्लेख किया। मौके पर सभी की आंखें नम थीं। एके सिंह ने बतौर शिक्षक 34 वर्ष और बतौर प्राचार्य पांच वर्ष तक विद्यालय में अपनी सेवा दी। उन्होंने 1979 में


स्कूल में सेवा दी थी। विदाई की बेला में एके सिंह ने सभी शिक्षकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि कोई भी संस्था टीम वर्क के जरिये तरक्की करती है। यहां सभी का सहयोग बराबर मिला। इसी तरह


आगे भी टीम वर्क करते रहना होगा, जिससे विद्यालय की प्रतिष्ठा बरकरार रहे। इस अवसर पर मेकन के प्रबंध निदेशक एवं जवाहर विद्या मंदिर एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अतुल भट्ट, मेकन के निदेशक पीके


सारंगी, सलिल कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सहित जेवीएम एजुकेशन सोसाइटी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित


थे।