सरना धर्म की रक्षा का लिया संकल्प
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

सरना धर्म की रक्षा करना हमारा दायित्व है। लोग अपने धर्म की रक्षा के लिए अडिग रहें। उक्त बातें सरना संगोम समिति खूंटी की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़या ने बानो प्रखंड के ओल्हान स्थित तिरपनटोली में
आयोजित सरना संगोम कार्यक्रम में कही।
साथ ही कहा कि लोगों को बरगला कर दूसरे धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। जिससे सरना धर्म के लोगों की संख्या कम होती जा रही है। हमें सरना धर्म को बचाने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। वहीं
विशिष्ट अतिथि अजित तोपनो ने कहा कि सरना धर्म हमारी संस्कृति है। हमें मिलजुल कर धर्म व संस्कृति को बरकरार रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सामूहिक सरना झंडा गाड़ा गया। दुर्गावती ओड़या व
बिरसा मुंडा ने पूजा अर्चना कर झंडा गाढ़ा। मौके पर ओल्हान की महिला मंडल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को चोगे मुंडा, मसीह सोरेंग, पुण्य भेंगरा, बासुदेव मुंडा, मान सिंह बोदरा, जानकी
टुटी, विमल गुडिया, वीणा हंस, शांति कंडुलना, दुमनिक कंडुंलना, शीला भेंगरा, सुषमा होरो ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण अजित ने, मंच संचालन राजेश बड़ाईक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तिलोक
तोपनो, सोमा कोंगाड़ी, सुखराम तोपनो, सुकरू मुंडा, रमेश दास, सलोमी तोपनो, जयमनी कोंगाड़ी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में गुमला,सिमडेगा व खूंटी जिला के सरना धर्म के लोग उपस्थित थे।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play