जावेद अख्तर ने बताया किस मौके पर एक अच्छे इंसान की पहचान होती है?
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

LIFE MANTRA: अक्सर लोग किसी नए इंसान को पहचानने में धोखा खा जाते हैं। खासतौर पर जब रिश्ते में नए हों। किसी इंसान की पर्सनैलिटी को पहचानने के लिए सालों साथ रहे बगैर भी उसे पहचाना जा सकता है।
जावेद अख्तर ने बताया कैसे गुस्से में इंसान के व्यवहार से पर्सनैलिटी की पहचान की जा सकती है। Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 03:26 PM Share Follow Us on __ जावेद अख्तर अक्सर अपनी
बेबाक राय लोगों के सामने रखते रहते हैं। लाइफ में लोगों की पहचान करने का बहुत ही अच्छा तरीका उन्होंने शेयर किया है। अक्सर लोगों को पहचानने में लोग धोखा खा जाते हैं। लेकिन पोएट और राइटर जावेद
अख्तर की बताई इस बात को जानकर हर किसी के लिए किसी इंसान की पर्सनैलिटी और व्यवहार को पहचानना आसान हो जाएगा। अच्छे इंसान को कैसे पहचानें? जावेद अख्तर ने लल्लनटॉप के साथ बातचीत में बताया कि अगर
किसी इंसान को पहचानना है तो गुस्से में पहचानों। गुस्सा आने पर इंसान का असली व्यक्तित्व सामने आता है। उसकी परवरिश और उसकी मोरल वैल्यू का पता गुस्से के दौरान ही चलता है। इसलिए अगर आप किसी
इंसान के व्यक्तित्व को जानना चाहते हैं तो गुस्से में देखो। गुस्से के दौरान इंसान के पर्सनैलिटी की पहचान होती है? सामान्यतौर पर गुस्सा आना स्वभाव का एक हिस्सा होता है। जिसमे कम सहनशीलता होती
है अक्सर उसे जल्दी गुस्सा आ जाता है। लेकिन गुस्से के दौरान खुद पर कंट्रोल रखना, अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखना और गुस्से को जाहिर करने के लिए शब्दों का सही इस्तेमाल करना पर्सनैलिटी को दिखाता
है। जो इंसान गुस्से में भी दूसरों की इंसल्ट करने या अपशब्द बोलने की कोशिश नहीं कर रहा तो ऐसा इंसान सभ्य और सही होता है। इसलिए कहा जाता है कि गुस्से के दौरान इंसान की पहचान होती है। बगैर कई
दिन साथ बिताए मात्र कुछ मिनट के गुस्से के दौरान इंसान की पर्सनैलिटी का पता लगा सकते हैं। ज्यादा गुस्से वाला इंसान कैसा होता है जिस इंसान को हर छोटी से छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है ऐसा इंसान
सहनशील कम होता है। ऐसे इंसान अक्सर खुद को सही समझते हैं और उनके अंदर घमंड भी ज्यादा होता है।