दिल्ली-ncr में 3 दिन येलो अलर्ट, बारिश और बिजली गिरने की संभावना; 60 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


दिल्ली-ncr में 3 दिन येलो अलर्ट, बारिश और बिजली गिरने की संभावना; 60 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Play all audios:


दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हवा चलने के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार


को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 02:49 PM Share Follow Us on __ DELHI


NCR WEATHER NEWS : दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हवा चलने के बावजूद गर्मी और उमस बनी हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।


मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार से मंगलवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिन में आंशिक रूप


से बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री


सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को भी बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से


हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है। मंगलवार को अधिकतम तापमान थोड़ा गिरकर 36 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान थोड़ा और


गिरकर 35 से 37 डिग्री के बीच और न्यूनतम भी थोड़ा नीचे गिरकर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश के साथ ही 30 से 50


किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान नीचे गिरकर 34 से 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। गुरुवार से शनिवार तक आसमान


में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इन 3 दिनों में बारिश या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 37 से 39 डिग्री के बीच और न्यूनतम 25 से 27


डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान थोड़ा और बढ़कर 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मध्यम श्रेणी में


रहा AQI केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार,


शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को


'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।