Aap को दिल्ली में फिर झटका, mcd में भाजपा को 8 जोन में मिली जीत, 3 में ही झाड़ू; यहां देखें पूरी लिस्ट

Aap को दिल्ली में फिर झटका, mcd में भाजपा को 8 जोन में मिली जीत, 3 में ही झाड़ू; यहां देखें पूरी लिस्ट

Play all audios:


दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्थायी समिति के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। बीते ढाई वर्षों से स्थायी समिति का गठन राजनीतिक कारणों से नहीं हो


पा रहा था। वार्ड समिति के चुनाव में कहां से कौन जीता। यहां देखें पूरी लिस्ट। दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद अब स्थायी समिति के गठन का रास्ता भी साफ


हो गया है। बीते ढाई वर्षों से अधिक समय से निगम की सबसे ताकवतर संवैधानिक समिति, स्थायी समिति का गठन राजनीतिक कारणों से नहीं हो पा रहा था।अब स्थायी समिति में भाजपा को बहुमत मिल चुका है।


मंगलवार को होने वाले स्थायी समिति के लिए सदन से चुने जाने वाले रिक्त सदस्य पद का चुनाव होना है। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली की गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा को खड़ा किया है। निगम के सदन में


भाजपा के संख्या बल को देखते हुए सत्या शर्मा की जीत तय मानी जा रही है। वह चौथी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले उस्मानपुर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। उनका स्थायी समिति का अध्यक्ष बनना लगभग तय


है। पार्टी की तरफ से भी वह इसकी प्रमुख दावेदार हैं। सोमवार को हुए वार्ड समिति के चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के दो जोन में भी सेंध लगा दी। इसमें बीते वर्ष दक्षिण जोन में आप के पास


बहुमत था, लेकिन आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कई पार्षदों के दल बदलने के बाद सियासी समीकरण बदल गए। साथ ही दल बदलने वाले कई पार्षद विभिन्न जोन की वार्ड समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष


पद पर भी चुनाव जीता है। 8 जोन में भाजपा और 3 जोन में आप जीती दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन की वार्ड समिति और वार्ड समिति से स्थायी समिति के दो रिक्त सदस्य पदों पर सोमवार को चुनाव संपन्न हो


गए। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक निगम मुख्यालय सिविक सेंटर ए ब्लॉक में वार्ड समिति के चुनाव के लिए मतदान हुए। इसमें कुल आठ जोन की वार्ड समिति के चुनाव भाजपा के उम्मीदवारों ने और तीन जोन की


वार्ड समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने नजफगढ़, शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिण, दक्षिण जोन, केशवपुरम जोन,


सिविल लाइंस जोन, नरेला जोन और मध्य जोन जोन में जीत दर्ज की। इसमें केशवपुरम और मध्य जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते। मध्य जोन में आप के उम्मीदवार सिर्फ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़


रहे थे। लेकिन चुनाव से पहले आप उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके कारण मध्य जोन में भाजपा निर्विरोध जीत गई। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने सिटी सदर पहाड़गंज जोन और करोल बाग जोन


में निर्विरोध चुनाव जीता। जबकि पश्चिमी जोन की वार्ड समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के उम्मीदवार को


हराया। पश्चिम जोन की वार्ड समिति के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार ने भाजपा को हराया। रोहिणी जोन में अध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार ने और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।


कांग्रेस के आठ पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वार्ड समिति के चुनाव में भाजपा के 117 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 97 पार्षद और आईवीपी के 16 पार्षदों ने हिस्सा लिया। स्थायी समिति में


भाजपा को मिला बहुमत साथ ही, दक्षिण जोन की वार्ड समिति से स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद पर भाजपा के उम्मीदवार जीते। सिटी सदर पहाड़गंज जोन की वार्ड समिति से स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद पर


आप की उम्मीदवार जीती। इससे स्थायी समिति में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। अब स्थायी समिति के कुल 18 सदस्यों में भाजपा के पास दस सदस्य और आप के पास सात सदस्य हो गए हैं। जिसमें वार्ड


समिति से भाजपा के पास 8 सदस्य और सदन से 2 सदस्य हैं। जबकि आप के पास वार्ड समिति से स्थायी समिति के कुल 4 सदस्य और सदन से 3 सदस्य हैं। आप के 2 जोन में भाजपा ने सेंध लगाई इससे पहले चार सितंबर


को सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव हुए थे। तब भाजपा ने सात जोन में जीत हासिल की थी। जबकि आम आदमी पार्टी ने पांच जोन में जीत हासिल की थी। उस समय आप ने दक्षिण और रोहिणी जोन में जीत दर्ज की


थी। निगम के सदन में कई पार्षदों के आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण दक्षिण जोन में दोनों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। दक्षिण जोन में अध्यक्ष पद पर


कुल 19 वोटों में से भाजपा को 10 वोट मिले, जबकि आप को 8 वोट मिले। एक वोट अमान्य करार दिया गया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को दस वोट और आप को नौ वोट मिले। जबकि स्थायी समिति के सदस्य पद पर भाजपा को


दस और आप को नौ वोट मिले। इससे पहले बीते वर्ष दक्षिण जोन की वार्ड समिति में कुल 23 वोटों में से अध्यक्ष पद पर भाजपा और आप दोनों को 11-11 वोट मिले थे और एक वोट अमान्य रहा था। जबकि उपाध्यक्ष पद


पद पर आप को 16 वोट और भाजपा को सात वोट मिले थे। स्थायी समिति के सदस्य के लिए आप को 14 और भाजपा को 9 वोट मिले थे। रोहिणी जोन की वार्ड समिति के चुनाव में आप के उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर जीत


हासिल की। इस जोन में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीता। दल बदल करने वाले उम्मीदवार जीते जोन की वार्ड समिति के चुनाव में राजनीतिक दल बदलने वाले कई पार्षद भी जीते हैं। इसमें झरोड़ा वार्ड से


पार्षद गुलाब सिंह पहले आम आदमी पार्टी में थे। वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुलाब सिंह ने सिविल लाइंस जोन वार्ड समिति से भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। बदरपुर से पार्षद मंजू


देवी आप में थी, अब वह भाजपा से जुड़ चुकी हैं। पार्षद मंजू देवी ने भाजपा से मध्य जोन वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीता। इसी तरह से दक्षिण जोन वार्ड समिति में भाजपा से सैदुलाजाब से


पार्षद उमेद सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वह पहले आम आदमी पार्टी में शामिल थे। इसी तरह से नजफगढ़ जोन वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद पर मयूर विहार फेज-2 से पार्षद देवेंदर ने भाजपा की तरफ


से चुनाव लड़ा था। वह जीत गए, इससे पहले वह आप में शामिल रहे थे। रोहिणी जोन में क्रॉस वोटिंग हुई रोहिणी जोन के वार्ड समिति चुनाव में क्रॉस वोटिंग नजर आई। रोहिणी जोन में कुल 21 वोटों में से


अध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार को 11 वोट और आईवीपी के उम्मीदवार को 10 वोट मिले। जबकि रोहिणी जोन में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार को 11 वोट और आप उम्मीदवार को 10 वोट मिले। अभी निगम में ये है


सदस्यों की स्थिति भाजपा - 117 पार्षद आम आदमी पार्टी - 97 पार्षद इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) - 16 पार्षद कांग्रेस - 8 पार्षद कुल - 238 पार्षद भाजपा को इन जोन में मिली जीत दक्षिण जोन


अध्यक्ष पद - उमेद सिंह (पार्षद, सैदुलाजाब) उपाध्यक्ष पद - अनिता (पार्षद, देवली) स्थायी समिति सदस्य पद - जगमोहन मेहलावत (पार्षद, वसंत कुंज) सिविल लाइंस जोन अध्यक्ष पद - गुलाब सिंह (पार्षद,


झरोड़ा) उपाध्यक्ष पद - सुमन कुमारी (पार्षद, आजादपुर) केशवपुरम जोन अध्यक्ष पद - विकास सेठी (पार्षद, मॉडल टाउन) उपाध्यक्ष पद - अजय रवि हंस (पार्षद, कोहाट एन्क्लेव) नरेला जोन अध्यक्ष पद - बबीता


(पार्षद, नांगल ठाकरान) उपाध्यक्ष पद - जनता देवी (पार्षद, बख्तावरपुर) मध्य जोन अध्यक्ष पद - योगिता सिंह (पार्षद, कालकाजी) उपाध्यक्ष पद - मंजू देवी (पार्षद, बदरपुर) नजफगढ़ जोन अध्यक्ष पद -


सविता (पार्षद, नंगली सकरावती) उपाध्यक्ष पद - देवेंदर (पार्षद, मयूर विहार फेज-2) शाहदरा उत्तरी जोन अध्यक्ष पद - पुनीत शर्मा (पार्षद, दयालपुर) उपाध्यक्ष पद - मुकेश कुमार बंसल (पार्षद,


कर्दमपुरी) शाहदरा दक्षिण जोन अध्यक्ष पद - राम किशोर शर्मा (पार्षद, शकरपुर) उपाध्यक्ष पद - राजू सचदेवा (पार्षद, जगतपुरी) रोहिणी जोन उपाध्यक्ष पद - नरेंद्र कुमार सिंह (पार्षद, रिठाला) आप को इन


जोन में मिली जीत सिटी सदर पहाड़गंज जोन अध्यक्ष पद - विकास (पार्षद, सिविल लाइंस) उपाध्यक्ष पद - पूजा (पार्षद, किशन गंज) स्थायी समिति सदस्य पद - राफिया माहिर (पार्षद, सीताराम बाजार) करोल बाग


जोन अध्यक्ष पद - पुनीत राय (पार्षद, सिविल रमेश नगर) उपाध्यक्ष पद - कविता चौहान (पार्षद, वेस्ट पटेल नगर) पश्चिम जोन अध्यक्ष पद - निर्मला कोठारी (पार्षद, सैनिक एन्क्लेव) उपाध्यक्ष पद - साहिल


गंगवाल (पार्षद, मादीपुर) रोहिणी जोन अध्यक्ष पद - अमृत जैन (पार्षद, बुध विहार) परिणाम ने साबित किया आप एक बिखरती हुई पार्टी है : सचदेवा वार्ड समिति के नतीजों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र


सचदेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वार्ड समितियों के चुनाव में आठ जोन में अध्यक्ष, नौ जोन में उपाध्यक्ष और स्थायी


समिति के रिक्त सदस्य पद पर एक में भाजपा ने जीत दर्ज की। इन नतीजों ने यह स्थापित कर दिया है की आम आदमी पार्टी एक बिखरती हुई पार्टी है। जिसका जन समर्थन तो खत्म हुआ ही है अब उसके जन प्रतिनिधि


और पार्टी पदाधिकारी भी पार्टी से छिटक रहे हैं। भाजपा अब मंगलवार को निगम में स्थायी समिति के सदन से चुने जाने वाले रिक्त सदस्य पद का भी चुनाव जीतेगी। इसके बाद हम जल्द नगर निगम की स्थायी समिति


के अध्यक्ष का चुनाव करवा के निगम प्रशासन को सुचारू कर रुके हुए विकास कार्य शुरु करवाएंगे। आप छोड़कर नया गुट बनाने वाले एक भी जोन नहीं जीत पाए : भारद्वाज एमसीडी के 12 जोन की वार्ड समिति के


चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बयान जारी किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने पश्चिम जोन, सिटी सदर पहाड़गंज जोन, करोल बाग


जोन और रोहिणी जोन में जीत हासिल की। इस प्रकार 15 पार्षदों के पार्टी छोड़कर भाजपा के समर्थन से नया गुट बनाने के बावजूद हमने 5 में से 4 जोन पर कब्जा बरकरार रखा। नए गुट बनाने के बाद भी भाजपा के


समर्थन से वह एक भी जोन में जीत नहीं पाए। कांग्रेस ने भाजपा और आप को घेरा कांग्रेस की निगम में नेता विपक्ष नाजिया दानिश ने वार्ड समिति चुनाव पर भाजपा और आप को घेरा। उन्होंने दोनों दलों पर


निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा और आप की सांठगांठ नजर आई है। मध्य जोन की वार्ड समिति के चुनाव से आप की उम्मीदवार सारिका चौधरी ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया।