मृत्यु के बाद इंसान के साथ क्या-क्या जाता है? बताते हुए भावुक हो गए सांसद रवि किशन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

Hindi NewsUP Newsgorakhpur MP Ravi Kishan became emotional while telling what happens to person after death इंसान की मृत्यु के बाद उसके साथ क्या-क्या जाता है? इसके बारे में बताते हुए गोरखपुर
सांसद रवि किशन भावुक हो गए। सांसद कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर सीएम योगी भी मौजूद रहे। Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 6 June 2025
10:44 PM Share Follow Us on __ इंसान की मृत्यु के बाद उसके साथ क्या-क्या जाता है? इसके बारे में बताते हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन भावुक हो गए। सांसद कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित
कर रहे थे। इस दौरान मंच पर सीएम योगी भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा, आप सभी पेड़ लगाइए, क्योंकि यही असली जीवनदाता है। यही पेड़ और इन्हीं पेड़ों की लकड़ियां ही आपके साथ, आपके अंतिम समय में
श्मशान घाट पर साथ देंगी। आपके मृत शरीर से पहले या लकड़ियां जलेंगी जो अपने पत्तियां, टहनियों और फलों को त्यागर आपके जीवन को मुक्ति प्रदान करने के लिए आपके साथ होंगी। सांसद ने आगे कहा, आज से
यह जान लीजिए अगर कुछ जाता है तो वह है लकड़ी। जब चिता जलने के लिए घाट पर सजाई जाती है तो डोम का बच्चा सात कुंतल लकड़ी की मांग करता है। यह लकड़ी तभी मिलेगी जब आप सभी पौधरोपण करेंगे। पेड़
लगाएंगे। इसलिए अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए आपको पेड़ लगाना होगा। सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से आज गोरखपुर विकास
के साथ जन कल्याण के क्षेत्र में नजीर पेश कर रहा है और कल्याण मंडपम उसी का प्रमाण है। सीएम के नेतृत्व में विकास की उस अवधारणा को साकार किया जा रहा है जो रोजगार को भी बढ़ावा देती है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, रोजगार, जन कल्याण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अग्रणी बना दिया है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा नगर निगम :
महापौर कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम गोरखपुर को उत्कृष्ट शहर
बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता बढ़ाने और वायु-जल के प्रदूषण को न्यूनतम करने में सतत सफलता मिल रही है। कार्यक्रम में गोरखपुर ग्रामीण के
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभूतपूर्व विकास कार्यों से गोरखपुर को एक नई पहचान दी है।