नकली किताब कांड : भाजपा नेता समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:

MEERUT NEWS - एनसीईआरटी की नकली किताबों की छपाई के मामले में भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन गुप्ता समेत चार आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट स्पेशल सीजेएम ने जारी कर दिया है। इन फरार
आरोपियों पर अब ईनाम... Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 1 Sep 2020 03:25 AM Share Follow Us on __ एनसीईआरटी की नकली किताबों की छपाई के मामले में भाजपा नेता संजीव गुप्ता और उसके भतीजे सचिन
गुप्ता समेत चार आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट स्पेशल सीजेएम ने जारी कर दिया है। इन फरार आरोपियों पर अब ईनाम बढ़ाने की तैयारी है। परतापुर पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी
है। दूसरी ओर, एनसीईआरटी मुख्यालय से सोमवार को ई-मेल के द्वारा जवाब भेजा गया। सभी किताबों को अवैध घोषित कर दिया गया है। 21 अगस्त को एसटीएफ और परतापुर पुलिस ने परतापुर के गोदाम और टीपीनगर के
मोहकमपुर में प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की थी। गजरौला में भी एक गोदाम और प्रिंटिंग प्रेस को सील किया गया था। करोड़ों रुपयों की नकली किताबें बरामद की गई थीं। 25 हजार रुपये का हो सकता है ईनाम
स्पेशल सीजेएम ने सोमवार को आरोपी भाजपा नेता संजीव गुप्ता, उनके भतीजे सचिन गुप्ता, विकास त्यागी और नफीस खान के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। साथ ही पुलिस ने वारंट मिलने के बाद ही आरोपियों पर
ईनाम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों पर मंगलवार को 25-25 हजार रुपये का ईनाम किया जाएगा। एनसीईआरटी ने सभी किताबों को बताया अवैध एनसीईआरटी की एक टीम दिल्ली से
मेरठ जांच-पड़ताल को आई थी। सोमवार को एनसीईआरटी की ओर से परतापुर पुलिस को ईमेल के जरिए जवाब भेजा गया। सभी किताबों को एनसीईआरटी ने अवैध बताया है। इसमें मेरठ और गजरौला दोनों गोदाम की किताबों को
शामिल किया गया है। यह भी बताया गया है कि वाटर मार्क भी मानक के अनुरूप नहीं है, यानी नकली है। ऐसे में पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है और ईमेल को विवेचना का हिस्सा बनाया गया है। आरोपियों के
वारंट जारी हुए हैं। इन्हें अब कोर्ट से राहत नहीं मिल पाएगी। दूसरी ओर एनसीईआरटी ने इन किताबों और वाटर मार्क को जांच के बाद मानकों के अनुरूप नहीं माना है। यानी सभी किताबें अवैध हैं। आरोपियों
की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अजय साहनी, एसएसपी मेरठ।