लखनऊ में तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनूठा फुटबाल स्टेडियम, जानें खासियतें
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

लखनऊ गोमतीनगर विस्तार में इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश में अपने किस्म का अनूठा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम तैयार हो रहा है। इसके निर्माण का काम तेजी से जारी है। जिस गति से काम...
Deep Pandey अनंत मिश्र, लखनऊSun, 2 Aug 2020 03:08 PM Share Follow Us on __ लखनऊ गोमतीनगर विस्तार में इकाना स्पोर्ट्स सिटी में देश में अपने किस्म का अनूठा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल
स्टेडियम तैयार हो रहा है। इसके निर्माण का काम तेजी से जारी है। जिस गति से काम चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है इस वर्ष के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश
शीर्ष पांच खूबसूरत फुटबाल स्टेडियम में एक होगा। फ्लडलाइटयुक्त इस स्टेडियम में पांच हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इस स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल अकादमी भी खुलेगी।
कैसा होगा स्टेडियम यह फुललेंथ फुटबाल स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम के करीब होगा। चारों तरफ दर्शक दीर्घा होगी। मैदान पर विदेशी घास लगा दी गई है। मैदान का काम पूरा
हो चुका है। दर्शकदीर्घा और फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम होंगे। सामान्य दर्शकों के अलावा वीआईपी दीर्घा भी होगी। यह दीर्घा अत्याधुनिक सुविधाओं और
संचार माध्यमों से युक्त होगी। रात्रि में अभ्यार और मैच हो सकें इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लडलाइट लगाई जाएगी। पार्किंग की विशेेष व्यवस्था की जाएगी। हॉस्टल का निर्माण भी हो रहा है
स्टेडियम के बगल में खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। हॉस्टल में रहने के लिए सभी जरूरी सुविधाओं वाले कमरे होंगे। इसके साथ ही पढ़ाई के लिए कमरे भी बनाए जा रहे
हैैं। भोजन के लिए एक भव्य मेस भी बनाई जा रही है। इसके अलावा अत्याधुनिक जिम भी होगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल अकादमी भी खुलेगी इकाना स्पोर्ट्स सिटी के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा ने बताया कि
स्टेडियम तैयार होने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबाल अकादमी भी खोली जाएगी। इसके लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों व क्लबों से बातचीत चल रही है। दुनिया के ख्याति प्राप्त क्लब ‘ला लीगा’
से भी बातचीत हुई थी। फिलहाल अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। देश के भी कई उच्च स्तर के प्रशिक्षकों से भी बातचीत चल रही है। यह ऐसी अकादमी होगी जहां विदेश की तर्ज पर खेलकूद, पढ़ाई-लिखाई और आवासीय
सुविधा होगी। बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी। ‘यह मेरे सपनों का प्रोजेक्ट है। यह देश का अपने किस्म का अनूठा सेंटर होगा। जहां बच्चे खेलेंगे और अपना कॅरियर भी बनाएंगे। इसके इस वर्ष के
अंततक पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद आगे योजना पर काम किया जाएगा।’ पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से
जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड
करें।