‘पानी परी’ के किरदार में धूम मचा रही है दून की ‘भाविका’
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

एक टीवी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक बालवीर रिटर्न्स में दून की भाविका चौधरी ‘पानी परी’ के किरदार में धूम मचा रही हैं। भाविका का यह पहला धारावाहिक है। इसमें वह अहम किरदार निभा रही हैं।...
Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादून, Tue, 28 Jan 2020 07:01 PM Share Follow Us on __ एक टीवी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक बालवीर रिटर्न्स में दून की भाविका चौधरी ‘पानी परी’ के
किरदार में धूम मचा रही हैं। भाविका का यह पहला धारावाहिक है। इसमें वह अहम किरदार निभा रही हैं। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद भाविका मुंबई चली गई थीं। भाविका ने बताया कि स्कूली पढ़ाई पूरी
करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्हें टीवी धारावाहिक में काम करने का मौका मिल गया। जादुई दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित शो में भाविका पानी परी का किरदार निभा रही हैं।
इससे पहले भाविका बॉलीवुड अभिनेत्री कॉजोल के साथ फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में अभिनय कर चुकी हैं। बालवीर रिटर्न्स धारावाहिक की शुरुआत बीते साल 10 सितंबर को हुई थी। भाविका के साथ देव जोशी, वंश
सयानी, पवित्र पुनिया, शर्मीली राज मुख्य किरदार में हैं।