'काबिल' की वजह से पहली बार चीन जाएंगे रितिक रोशन
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

रितिक रोशन अपनी फिल्म 'काबिल' की रिलीज के लिए चीन जाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 5 जून को चीनी थिएटरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पहली बार है जब रितिक रोशन की फिल्म चीन
में लग रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 2 जून को रखा गया है।
फ़िल्म की रिलीज से पहले, रितिक ने चीन का दौरा करने और वहां फिल्म का प्रचार शुरू करने का फैसला किया है। अभिनेता के करीबी एक सूत्र के अनुसार, “रितिक के दिल के बहुत करीब है 'काबिल'। यह पहली बार
है जब उनकी फिल्म वहां रिलीज़ हो रही है। रितिक 31 मई को रवाना होने वाले हैं और 3 जून तक वहां रहेंगे, जिससे वह अपने इस सफ़र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करना चाहते हैं।''
बता दें कि फिल्म 'काबिल' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। दर्शकों ने भी फ़िल्म को बेहद पसंद किया था। इस फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम ने पहली बार बड़े पर्दे पर मुख्य
जोड़ी के रूप में एक साथ काम किया था। चूंकि यह पड़ोसी देश में अभिनेता की पहली यात्रा है, इसलिए रितिक ने एक पर्यटक बन कर शहर घूमने का भी फैसला किया है।