Raisen news: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, लोगों ने आरोपित को पेड़ से बांधा


Raisen news: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, लोगों ने आरोपित को पेड़ से बांधा

Play all audios:


पुलिस के अनुसार आरोपि‍त शुरू से ही नशा करने का आदी है। कई बार वह पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। By HEMANT KUMAR UPADHYAY Edited By: HEMANT KUMAR UPADHYAY Publish Date: Mon, 29 Mar 2021


11:02:28 AM (IST) Updated Date: Mon, 29 Mar 2021 11:40:00 AM (IST) RAISEN NEWS: रायसेन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्राम पापड़ा में शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर


जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई है। लोगों ने शराबी को पेड़ से बांध कर महिला की जान बचाई। यदि लोग बीच-बचाव नहीं करते तो वह पत्नी की जान ले लेता। तत्काल पुलिस को


सूचना दी गई। 108 से घायल महिला को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामपुरा कला निवासी रजनी लोधी उर्फ कलिया पुत्री सोमेंद्र सिंह लोधी का विवाह तीन साल पहलेc


हरिनारायण लोधी के पुत्र रतन सिंह के साथ हुआ था। रतन सिंह शुरू से ही नशा करने का आदी है। कई बार वह पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। दो माह तक रजनी बाई अपने मायके में रही। समझौता होने पर पति


फिर उसको ले आया। दोनों से एक पुत्र भी है जो दो वर्ष का है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे रतन सिंह ने अपनी पत्नी से नशे की हालत में शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। उसके पास पैसे नहीं होने पर


उसने इन्कार किया। गुस्से में रतन सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी के पर हमला कर दिया। एएसआइ बीबी तिवारी का कहना है कि आरोपित को पकड़ लिया गया है और उसके विरुद्ध विभिन्ना धाराओं में प्रकरण दर्ज किया


गया है।