मिस वर्ल्ड फिनाले से पहले नंदिनी पर अपनों का आशीर्वाद, परिवार ने कहा - 'घर लेकर आओ क्राउन'
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 31 मई को होगा। इस फाइनल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भारतीय लोगों के
दिलों की धड़कनें नंदिनी गुप्ता के नाम पर ठहरी हुई हैं। परिवार से लेकर चाहने वालों तक, हर कोई नंदिनी की जीत की दुआएं कर रहा है। इस बीच, नंदिनी को उनके परिवार और करीबियों ने शुभकामनाएं भेजी
हैं। फेमिना मिस इंडिया और नंदिनी गुप्ता के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो के जरिए नंदिनी के माता-पिता, भाई-बहन और पूरे घर ने दिल से प्यार और दुआओं का उपहार भेजा
है। वीडियो में पिता सुमित गुप्ता ऑल द बेस्ट मेरी लाडो कहते दिखाई दे रहे हैं। उनकी आवाज पूरे देश की भावना है। वहीं मां रेखा गुप्ता ने उन्हें मेरी चैंपियन कहकर गर्व जताया और उन्हें शुभकामनाएं
दीं। इस वीडियो के जरिए घर से मिली ताकत से नंदिनी की उम्मीदों को नए पंख मिले हैं। वीडियो में जहां माता-पिता ने शुभकामनाएं दीं, वहीं बहन अनन्या गुप्ता ने भी खास अंदाज में अपनी विशेज भेजी।
उन्होंने कहा- दीदी, क्राउन घर लेकर आओ, यह सुनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इनके अलावा, भाई, अंकल और दोस्तों ने भी दिल से ऑल द बेस्ट कहते हुए उनके लिए जीत की दुआएं कीं। बता दें कि नंदिनी
गुप्ता का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। वर्तमान में वह मुंबई स्थित लाला लाजपत राय
कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था। अब
नंदिनी भारत को सातवां मिस वर्ल्ड खिताब दिलाने के बेहद करीब हैं, और पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। --आईएएनएस पीके/एकेजे Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश
हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.