Elections exit poll results 2019: सनी देओल से उर्मिला मातोंडकर तक, जानें कैसा है सेलेब्स का हाल


Elections exit poll results 2019: सनी देओल से उर्मिला मातोंडकर तक, जानें कैसा है सेलेब्स का हाल

Play all audios:


LOK SABHA ELECTIONS EXIT POLL RESULTS 2019: 2019 लोकसभा चुनावों में कई सेलेब्स ने अपनी किस्मत आजमाई। 19 मई को जहां चुनाव के लिए आखिरी चरण के तहत वोट डाले गए तो वहीं दूसरी ओर एग्जिट पोल्स की


भी शुरुआत हुई। इस चुनाव में हेमा मालिनी, सनी देओल, रवि किशन, उर्मिला मातोंडकर, किरण खेर जैसे कई सेलेब्स उतरे हैं। ऐसे में क्या कुछ कहता है एग्जिट पोल इन सितारों के बारे में, आइए जानते हैं।


गौरतलब है कि नीचे दिए हुए आंकड़े इंडिया टुडे- Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक हैं। हेमा मालिनी: मथुरा से बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी मैदान में हैं। ऐसे में इंडिया टुडे- Axis My India


के एग्जिट पोल के मुताबिक हेमा मालिनी आगे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा: काफी लंबे अरसे तक बीजेपी में रहने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एग्जिट पोल के नतीजे अच्छे नहीं हैं।


दरअसल पोल के मुताबिक बिहार की पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं। जया प्रदा: उत्तर प्रदेश के रामपुर से बीजेपी की ओर से जया प्रदा मैदान में हैं। लेकिन उनके लिए भी पोल्स के नतीजे कुछ


अच्छे नहीं हैं और वो भी हारती नजर आ रही हैं। राज बब्बर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर भी पीछे बताए जा रहे हैं। किरण खेर: चंड़ीगढ़ से बीजपी की प्रत्याशी किरण खेर मैदान में बाजी


मारती नजर आ रही हैं। उर्मिला मातोंडकर: बॉलीवुड के बाद राजनीति में किस्मत आजमाने उतरीं उर्मिला मातोंडकर के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। दरअसल एग्जिट पोल के मुताबिक मुंबई उत्तर से उन्हें


हार मिलती दिखाई दे रही हैं। रवि किशन: गोरखपुर में रवि किशन को जिताने के लिए यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरा दमखम झोंक दिया। ऐसे में एग्जिट पोल के मुताबिक उनकी मेहनत सफल नजर आ रही है और


रवि किशन जीत दर्ज कर सकती है। सनी देओल: पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल मैदान में उतरे हैं। बता दें कि पहली बार सनी देओल चुनाव में उतरे हैं और एग्जिट पोल के मुताबिक जीत दर्ज करा सकते हैं।


7वें चरण के तहत मतदान: बता दें कि सातवें चरण के तहत 19 मई को 08 राज्य की 59 सीटों पर मतदान हुआ। जिसके तहत पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में


आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि सातवें चरण के तहते 7.27 करोड़ वोटर्स ने अपने मत का इस्तेमाल


किया। जिनमें से 3.47 करोड़ महिलाएं थीं जबकि 3,377 थर्ड जेंडर। कैसा था 2014 का एग्जिट पोल: एबीपी न्यूज-  निलसन सीएनएन- आईबीएन इंडिया टुडे-सिसरो न्यूज24- चाणक्य टाइम्स नाऊ- ओआरजी इंडिया टीवी-


सी वोटर भाजपा            + 281                          270-282                   261-283                  340                              249                           281 कांग्रेस


              + 97                            90-102                    110-120                    70                               148                           101 अन्य                 


165                            150-159                    150-162                  133                               146                            153 2014 के आंकड़े: बता दें कि 2014 में


भारतीय जनता पार्टी को 282 सीटें, कांग्रेस को 44 सीटें, शिवसेना को 18 सीटें, अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) को 37 सीटें, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 34 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप)


को 4 सीटें, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें, बीजू जनता दल (बीजद) को 20 सीटें, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमिन को 1 सीट, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का खाता ही नहीं खुला था। 542 सीटों पर


हुआ था मतदान: बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के तहत कुल 7 चरणों में मतदान हुआ है। सात चरणों में 542 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जिसमें पहले चरण में 20 राज्य- 91 सीटें , दूसरे चरण में 13 राज्य- 97


सीटें, तीसरे चरण में 14 राज्य- 115 सीटें, चौथे चरण में 09 राज्य-71 सीटें , पांचवे चरण में 07 राज्य-51 सीटें, छठे चरण में 07 राज्य-59 सीटें, और सातवें चरण में 08 राज्य-59 सीटों पर वोट डाले गए


थे।