हाथ धोने के ये पांच सरल स्टेप्स अपनाएं और कीटाणुओं से खुद को बचाएं
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

खाना खाने जा रहे हैं। हाथ धो लिए क्या ? धोए तो, कामचलाऊ तरीके से तो नहीं। समय बचाने के चक्कर में सही से हाथ न धुलना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। हाथ में पनपे कीटाणु आपकी सेहत पर डाका डाल
सकते हैं। बीमार बना सकते हैं। अधिकतर लोग हाथ तो धुलते हैं, लेकिन वे सही स्टेप्स नहीं अपनाते। पहला कारण सही जानकारी न होना। जबकि दूसरा जल्दबाजी करना होता है। हाथ धोने के दौरान इत्मिनान
बरतें। एक मिनट का समय दें और खुद को इन कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों से बचाएं। आज हम आपको हाथ धोने का सही तरीका बताएंगे। – सबसे पहले अपने हाथों को गीला करें। – अब साबुन या हैंडवॉश लगाएं।
हाथों की सफाई के लिए उसे अच्छे से मलें। – हाथ के किसी भी हिस्से को छोड़े नहीं। अंगुलियों के बीच में भी सफाई करें। – नाखूनों में जमी गंदगी और मैल का भी इस दौरान सफाया करें। – फिर हाथ को पानी
से धो लें और उसके बाद टिश्यू या तौलिए से हाथ पोछें। कब धोएं हाथः खाना पकाने से पहले, खाना खाने से पहले, बीमार की सेवा या दवा देने से पहले, चोट लगने के पहले और बाद, टॉयलेट जाने के बाद, बच्चों
के डायपर बदलने और उसे साफ करने के बाद, छींकने, खांसने और नाक साफ करने के बाद, किसी जानवर को छूने या उसे खाना खिलाने के बाद और कचरे को छूने या फेंकने के बाद। [embedded content]