नोएडा में अब और टेंशन दे रहा कोरोना,एक दिन में सबसे ज्यादा 45 पॉजिटिव,बच्चे भी जद में
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

होम आइसोलेशन में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी सक्रिय मरीजों पर निगरानी की जा रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग
एहतियात बरतें। Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 4 June 2025 07:34 AM Share Follow Us on __ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना संक्रमित 45 नए मरीजों की पुष्टि की। इस वर्ष एक दिन
में संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक है। होम आइसोलेशन और अस्पताल से अब तक छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों में से 44 का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। एक मरीज निजी
अस्पताल में इलाज करवा रहा है। नए मरीजों में तीन परिवार के 10 से अधिक सदस्य संक्रमित हैं। 18 साल से कम उम्र के भी तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला। जिले में पिछले 11 दिनों में 108 कोरोना
संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 102 सक्रिय मरीज हैं। इन मरीजों में से 54 मरीज पुरुष और इतने ही महिलाएं हैं। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच नहीं की गई है। जिला निगरानी अधिकारी टीकम
सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज भी गंभीर नहीं है, बल्कि एहतियात के लिए मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहा है। होम आइसोलेशन में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी
सक्रिय मरीजों पर निगरानी की जा रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग एहतियात बरतें। कोविड के लिए जिला अस्पताल में 10 और सीएचसी में पांच बेड का
आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। दूसरी ओर जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। नमूनों की जांच चाइल्ड पीजीआई में हो रही है। पिछले पांच दिनों में कोरोना संक्रमित 84
मरीज मिले। वहीं,मरीजों की संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत है,यानी प्रत्येक 14वां संदिग्ध कोरोना संक्रमित है। वर्तमान में सभी संदिग्ध मरीजों की जांच आरटीपीसीआर विधि से की जा रही है। इसी विधि से
पॉजिटिव होने पर ही आधिकारिक रूप से कोरोना संक्रमित मरीज माना जाता है।