यूपी में दिव्यांग बच्ची से रेप, मां-बाप के साथ सो रही बेटी को उठा ले गया कुकर्मी
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI

Play all audios:

Hindi NewsUP Newslittle girl raped near metro station monster took her away from her parents condition critical रात में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सोई बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने
बच्ची के साथ रेप किया और फरार हो गया। सुबह माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ हाल में मिली। हालत गंभीर देख उसे तत्काल
लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। Ajay Singh संवाददाता, लखनऊThu, 5 June 2025 01:17 PM Share Follow Us on __ यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे ढाई साल की एक दिव्यांग बच्ची से
दरिंदगी का मामला सामने आया है। रात में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सोई बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ रेप किया और फरार हो गया। सुबह माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब
थी। माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ हाल में मिली। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के लिए रेफर
कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात के राजफाश और दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने गठन किया
है। बच्ची के माता पिता मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले हैं। वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वे आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सोए थे। गुरुवार की भोर में
बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की। ये भी पढ़ें:मायावती ने नाम लिए बगैर चंद्रशेखर पर साधा निशाना, बोलीं-बैलेट से आएंगे अच्छे दिन सुबह आंख खुलने पर उन्होंने
(माता-पिता ने) बच्ची को तलाशना शुरू किया तो वह कुछ दूरी पर खून से लथपथ हालत में मिली। आनन फानन बच्ची को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से वन स्टाप सेंटर को सूचना मिली। आलमबाग पुलिस मौके
पर पहुंची। पीड़ित परिवारीजन से घटना की जानकारी लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें:योगी के 53 वें जन्मदिन पर अद्भुत संयोग, गोरक्षपीठ की 3 पीढ़ियों का सपना साकार उसका सुराग लगाने के
लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, माता-पिता के साथ सोई नन्हीं सी बच्ची के
साथ हुई इस दरिंदगी से आसपास के इलाके में लोगों दहशत है। लोग इस वारदात के लिए जिम्मेदार दरिंदे को जल्द से पकड़ने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।