भाजपा की रैली से हर तरफ जाम ही जाम वाहन रेंगते रहे


भाजपा की रैली से हर तरफ जाम ही जाम वाहन रेंगते रहे

Play all audios:


BY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 16 Mar 2021 09:58:02 (IST) -रैली 11 बजे के बजाय 12 बजे शुरू हुई, दोपहर तीन बजे तक सम्मान कार्यक्रम चलता रहा देहरादून, बीजेपी की ओर से सिटी में आयोजित बाइक


रैली के कारण हर तरफ जाम ही जाम नजर आया। कई मार्गो पर वाहन रेंगते नजर आए। जबकि कुछ वाहन चालकों ने अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए गलियों का सहारा लिया। लेकिन कुछ ही देर बाद इन गलियों में


भी लंबा जाम लग गया। जिससे हर तरफ लोग परेशान रहे। मिड सिटी के चौक चौराहे रहे पैक प्रदेश के नए मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए महानगर बीजेपी की ओर से स्वागत रैली का आयोजन किया


गया था। रैली भाजपा महानगर से सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन रैली 12 बजे शुरू हुई। इसको लेकर सिटी के मेन बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती गई। हर


चौक चौराहे पर वाहनों की संख्या बढ़ते देखते ही देखते बढ़ती गई और सभी चौक पैक हो गए। जाम के कारण वाहन चालकों को गलियों से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी जाम लग गया। तय कार्यक्रम के अनुसार


रैली एक घंटे में समाप्त होनी थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक जगह-जगह सम्मान होता रहा। इसका असर यह रहा है कि शाम चार बजे तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इधर, ज्यादातर पुलिस अधिकारियों व कर्मियों


की ड्यूटी कुंभ में लगी होने के कारण शहर में पुलिस कमी नजर आई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। ::इन चौराहों पर रहा जाम::: -कनक चौक -दर्शन लाल चौक - घंटाघर -तहसील चौक -प्रिंस चौक


-फव्वारा चौक -धर्मपुर चौक -आराघर चौक -रिस्पना चौक