National endangered species day 2020: विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को बचाने में ऐसे कर सकते हैं योगदान - national endangered species day 2020 know how you can help in to save species


National endangered species day 2020: विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को बचाने में ऐसे कर सकते हैं योगदान - national endangered species day 2020 know how you can help in to save species

Play all audios:


National Endangered Species Day 2020 विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए मनाया जाने वाला ये दिन हम सबको जागरूक करने का दिन है कि पृथ्वी पर इनके बिना जीवन अकल्पनीय है। By Priyanka


SinghEdited By: Updated: Fri, 15 May 2020 08:03 AM (IST) लुप्तप्राय प्रजाति दिवस, जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है ये दिन दुनियाभर से खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके और रहे वन्यजीवों के


संरक्षण के लिए मनाया जाता है। हर साल मई माह के तीसरे शुक्रवार को यह दिवस मनाते हैं। जैसे-जैसे पृथ्वी पर मनुष्य का साम्राज्य बढ़ रहा है वैसे-वैसे जीव-जंतुओं का धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है और


कई का तो हो भी चुका है जिसमें से एक हालिया उदाहरण है गौरैया। सुबह-सुबह घर के आंगन और छत में दिखाई देने वाली इस चीड़िया को बमुश्किल से ही देखा जा सकता है। ब्रिटिश सरकार ने वन्य जीवों की


सुरक्षा के लिये प्रथम कानून वर्ष 1879 में ‘वाइल्ड एलीफेन्ट प्रोटेक्शन एक्ट’ नाम से पारित किया गया। उल्लेखित अधिनियमों का व्यापक प्रभाव पड़ा परन्तु वनों की सुरक्षा के लिये कोई प्रभावी प्रयास न


होने के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इस हेतु 1927 में वनों की सुरक्षा, वैज्ञानिक प्रबन्ध एवं विदोहन तथा वन्य जीवों के हितार्थ ‘भारतीय वन अधिनियम’ के रूप में एक विस्तृत अधिनियम पारित किया


गया। इसके अन्तर्गत वन एवं वन्य जीवों सम्बन्धी अपराधों को रोकने के लिये आर्थिक व शारीरिक दण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इन वन्यजीवों की ओर ध्यान देने की है खास जरूरत भारतीय गिद्धभारतीय


हाथी  भारतीय शेरनीली आंखों वाला काला लेमूरसफेद पंख वाली बत्तखबंगाल टाइगर काली गर्दन वाला सारसहिम तेंदुएकाली बत्तख भारतीय बस्टर्डएक सींग वाला एशियाई गैंडागौरतिब्बती हिरनगंगा नदी डॉल्फिन जंगली


उल्लू  ओलिव रिडले कछुआभारत में विलुप्त हो चुके पक्षी1. मैंग्रोव पिट्टा 2. रेड जंगल फाउल 3. येलो वीवर 4. अलेक्जेंड्रीन पैराकीट 5. नीलगिरि फ्लाईकैचर 6. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 7. ऑस्टन ब्राउन


हॉर्नबिलपहल जो करेंगे लुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने में मदद1. लुप्तप्राय प्रजातियों के विभिन्न समूहों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें, और ज्यादा से ज्यादा इस बारे में लोगों से बात


करें और उन्हें जागरूक बनाएं। 2. लुप्तप्राय प्रजाति दिवस कार्यक्रम में भाग लें और इसके महत्व को जानने की कोशिश करें कि कैसे ये पारिस्थतिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।3. अपने साथ-साथ


दोस्तों और परिवार के साथ लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के बारे में बताएं और वन्यजीव संदेश के साथ लोग उन्हें बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं इसकी भी जानकारियां शेयर करें।4. बच्चों को जैव विविधता


और संरक्षण के बारे में जानने में मदद करें। 5. अपने आस-पास पौधों और जानवरों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की कोशिश करें।6. हाथी दांत जैसे अवैध वन्यजीव उत्पाद नहीं खरीदें।7. अपने आसपास


पशु-पक्षियों पर हो रहे अत्याचार को रोकें और जितना हो सके अपनी तरफ से उन्हें प्यार और संरक्षण प्रदान करें।8. संरक्षण समूह या वन्यजीव संगठन को डोनेट करें।PIC CREDIT- Freepik